फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed on three including candidate of ZIP member

जिपं सदस्य की प्रत्याशी सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 11 Apr 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Report filed on three including candidate of ZIP member
जिपं सदस्य की प्रत्याशी सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

धामपुर। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने और कोरोना महामारी के चलते सरकार की गाइड़ लाइन का पालन न करने के आरोप में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य की उम्मीदवार महक जावेद, उनके पति जावेद और देवर आफताब के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव रामठेरा निवासी महक जावेद जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। चुनाव आयोग के आदेश हैं कि कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझाने को अपनी ओर से किसी भी प्रकार की दावत आदि नहीं देगा। लेकिन महक जावेद और उसके परिवार की ओर से अपने घर पर ग्रामीणों को बड़ी संख्या में एकत्र कर दावत दी जा रही थी। जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। दर्ज रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि प्रत्याशी महक जावेद की ओर से देश में फैली कोरोना महामारी के चलते सरकार की गाइड लाइन का पालन भी नहीं हो रहा था। न तो किसी ने मास्क लगा रखा था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था। वहीं, एसपी पूर्वी अनित कुमार का कहना है कि क्षेत्र के सभी दारोगा हलके में भ्रमण कर किसी भी प्रत्याशी को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न करने दें। यदि कोई उल्लंघन करने का प्रयास करेंगे तो तत्काल रिपोर्ट कायम कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। यदि आदेशों का उल्लंघन होता मिला तो संबंधित क्षेत्र के दारोगा पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed