फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed on development medical agency owner Avnish of Noorpur

चौपाल कार्यक्रम महिला उत्थान पर रहा फोकस

Sat, 01 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Report filed on development medical agency owner Avnish of Noorpur
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर फोकस
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा यात्रा के आखिरी दिन चौपालों पर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर फोकस रहा। केंद्र व राज्य की महिला हित की योजनाओं की जानकारी दी गई और गंगा किनारे के गांवों को माडल गांव बनाने का आह्वान किया गया।
गंगा यात्रा का शुक्रवार को आखिरी दिन था। जनप्रतिनिधि कई दिनों से गंगा किनारे की 22 ग्रामपंचायत के 90 राजस्व ग्राम में चौपाल लगाकर लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं। ग्रामीणों को केंद्र व राज्य द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इन गांवों में जो कार्यक्रम शुरू हुए हैं, उनके बारे में फीड बैक लिया जा रहा है।
विज्ञापन

आखिरी दिन मोहम्मदपुर देवमल के गांव टीप की चौपाल में भाजपा के राष्ट्रीय पार्षद नवनिहाल सिंह ने ग्रामीणों से किसानों, मजदूरों के मुद्दों पर संवाद करते हुए कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि जैसे कार्यक्रम चल रहे हैं। सरकार ने मृतप्राय: माटी कला योजना को संजीवनी दी है। इस काम से जुडे लोगों को मिट्टी खोदने के लिए जगह उपलब्ध कराई जा रही है। युवाओं के लिए गंगा खेल मैदान बने हैं। महिलाओं के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह गठित हो रहे हैं। मजदूर महिलाओं के लिए श्रम विभाग की योजनाएं संचालित हैं। गंगा किनारे के गांवों को स्वच्छ बनाने में महिलाएं सहयोग करें। सभी गांव ओडीएफ हैं। सभी के घरों में शौचालय बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल चौधरी भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी, रविकांत सहायक विकास अधिकारी पंचायत, वीरेंद्र सिंह सहायक विकास अधिकारी आईएसबी, पवनवीर सिंह आदि रहे। गंगा यात्रा के पांच दिनों में जैविक खेती, बागवानी, स्वच्छता, यूथ प्रोग्राम, महिला उत्थान, प्राथमिक शिक्षा, चिकित्सा, आदि योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed