फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed in case of defrauding nearly two lakh rupees by forming a committee

Bijnor News: समिति बनाकर करीब दो लाख रुपये ठगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 30 May 2024 03:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Report filed in case of defrauding nearly two lakh rupees by forming a committee
चांदपुर। गांव सब्दलपुर खुर्द के लोगोें ने समिति बनाकर करीब दो लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव सब्दलपुर खुर्द के निवासी ब्रजपाल, चन्द्रपाल, जसराम, रतन, नीरज व हीरा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत में बताया कि गांव रसूलपुर नंगला में एक समिति का कार्यालय खुला हुआ है। जिसके संचालक के पास रहने वाला एक लड़का घर घर जाकर रुपये जमा करने का काम करता था। उसने उनके खाते खोले थे।

समिति के नाम से उसने एक पास बुक भी जारी की थी। उन पर भरोसा करके वह लोग रुपये जमा करते आ रहे थे। जिसमें ब्रजपाल के खाते में 35000 रुपये, चंद्रपाल के खाते में 25000 रुपये, रतन के 34310 रुपये, नीरज के 60000 रुपये, हीरा के 8000 रुपये, जसराम के 25000 रुपये कुल 187310 रुपये जमा हुए थे। जिसका विवरण पासबुक में है। आरोपियों द्वारा आखिरी बार तीन जून 2022 को रुपये जमा किए गए थे। उसके बाद समिति की तरफ से आने वाला लड़का नहीं आया। कार्यालय पर जाकर देखा तो कार्यालय बंद था। जब समिति संचालक के घर जाते हैं तो उसका भाई रुपये दिलाने का भरोसा दिलाता रहा। लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी रुपये नहीं मिले। 29 मार्च 2024 को जब संचालक के घर गए तो उसके माता पिता व भाई ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। दोबारा आने पर जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed