{"_id":"60e736ee8ebc3e735d28fbb8","slug":"report-filed-for-threatening-bku-leader-nazibabad-news-mrt546472341","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस तिसोतरा निवासी अनिकेत की गिरफ्तारी को दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस तिसोतरा निवासी अनिकेत की गिरफ्तारी को दे रही दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू नेता को धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
नांगलसोती। भाकियू नेता को जान से मारने की धमकी का ऑडियो वायरल मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए व्यक्ति के घर पर दबिश दे रही है। प्रशासन की ओर से भाकियू नेता को सुरक्षा प्रदान की गई है।
भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौ. दिगंबर सिंह को तिसोतरा निवासी अनिकेत ने अपने एक साथी से फोन पर वार्ता करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। भाकियू कार्यकर्ता राजवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने तिसोतरा निवासी अनिकेत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अनिकेत की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा। उधर, प्रशासन ने भाकियू नेता की सुरक्षा के लिए दो गनर तैनात किए हैं। किसान नेता को धमकी देने से भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। उन्होंने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। संवाद