{"_id":"62f2a921649525093d024e80","slug":"report-filed-against-si-and-three-constables-bijnor-news-mrt6005586150","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआई व तीन सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआई व तीन सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
नहटौर। हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना कर घर में घुसकर मारपीट करते हुए थाने में बंद करने के आरोप में एक एसआई व तीन सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
गांव वाजिदपुर उर्फ महमूदपुर बुजुर्ग निवासी प्रमोद कुमार ने कोर्ट के आदेश पर नहटौर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 12 सितंबर 2020 को गांव के ही दीपक ने पिता कमल सिंह के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसका फैसला होने पर दोनों पक्षों ने उच्च न्यायालय प्रयागराज में राम सिंह बनाम उत्तर प्रदेश सरकार के नाम से एक वाद दायर किया था, जिसमें कोई कार्रवाई नहीं करने का आदेश पारित करते हुए तीन दिन के भीतर सत्र न्यायालय में आदेश की प्रति प्रेषित किए जाने के आदेश हुए थे।
21 जून 2022 को नहटौर थाने का एसआई अजेंद्र कुमार सिपाही अमित कुमार व दो अन्य सिपाही के साथ उसके घर में घुस गए। गाली-गलौज व मारपीट करते हुए गाड़ी में डाल लिया। उसने हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी भी दिखाई, लेकिन उसको फाड़ दिया। मारपीट में उसके चोटें आई। जिसका उसने मेडिकल परीक्षण भी कराया। उसने पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर एसआई अजेंद्र कुमार, सिपाही अमित कुमार व दो अज्ञात सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।