{"_id":"60cb92c28ebc3e12790ff592","slug":"report-filed-against-je-and-lineman-bijnor-news-mrt543226113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई और लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई और लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेई और लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली देहात। ग्राम ककराला में करंट से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बिजली निगम के अवर अभियंता और लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव ककराला निवासी ओमपाल सिंह का 18 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार बुधवार को घेर में नहा रहा था। ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन का तार अचानक टूट कर गिरने से तार के चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उसकी मां कमलेश बचाने के लिए दौड़ी तो वह भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई थी। युवक के चाचा बलराम की ओर से बिजली निगम के अवर अभियंता समेत दो के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने तहरीर पर फुलसंदा बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता विशाल सिंह और लाइनमैन मुन्नू सिंह के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।