{"_id":"5fa59b4c8ebc3e5fac5ab9c6","slug":"report-filed-against-five-including-mla-supporters-chairpersons-bijnor-news-mrt509871430","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान केंद्र प्रभारी से मारपीट में भाजपा विधायक के साथियों सहित पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान केंद्र प्रभारी से मारपीट में भाजपा विधायक के साथियों सहित पांच नामजद
विज्ञापन
विधायक समर्थकों, चेयरपर्सन सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अफजलगढ़ (बिजनौर)। पुलिस ने कादराबाद सहकारी समिति के धान केंद्र प्रभारी की तहरीर पर बढ़ापुर भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह के सहयोगी, प्राइवेट गार्ड तथा चेयरपर्सन पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कादराबाद सहकारी समिति के धान केंद्र प्रभारी गजेंद्र सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि वह सोमवार को दोपहर तीन बजे केंद्र पर धान की खरीद के लिए तौल करा रहा था। उस दौरान बढ़ापुर विधायक कुंवर सुशांत सिंह अगवानपुर स्थित गोशाला का उद्घाटन करने आए हुए थे। आरोप है कि अफजलगढ़ चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी उसके पास आए और उसे धमकाते हुए विधायक कुंवर सुशांत सिंह के पास ले गए। विधायक ने उससे धान खरीद के बारे में जानकारी ली। उसने विधायक को अवगत कराया कि तौल सुचारू रूप से चल रही है। इसके बाद कुंवर सुशांत सिंह ने पीसीएफ वालों का मोबाइल नंबर मांगा जो उसने उपलब्ध करा दिया। विधायक की पीसीएफ अकाउंटेंट से बात हुई। इस पर गजेंद्र सिंह से कहा गया कि तूने गलत नंबर दिया है तथा गाली गलौज करते हुए विधायक के दो सहयोगी व प्राइवेट गार्ड उसे अस्पताल के पीछे ले गए। तहरीर में आरोपियों पर गाली गलौज, मारपीट के अलावा जाने मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने पीड़ित की तहरीर पर चेयरपर्सन सलीम अंसारी, मनीत तथा नितिन सहित निजी सुरक्षा गार्डों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।