फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed against farmer leader for grabbing village community land

Bijnor News: किसान नेता पर ग्राम समाज की भूमि कब्जाने की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 10 Feb 2024 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Report filed against farmer leader for grabbing village community land
छह फरवरी को थाने पर प्रदर्शन के दौरान छतर सिंह को किया गया था गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नांगलसोती/नजीबाबाद(बिजनौर)। ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप में संयुक्त किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष छतर सिंह के खिलाफ नांगलसोती थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। छह फरवरी को थाने पर प्रदर्शन के दौरान छतर सिंह को गैर जमानती वारंट में हिरासत में लिया गया था।

नांगल पुलिस ने तहसील के लेखपाल रवि कुमार की तहरीर पर गांव आसपुर नवादा तहसील बिजनौर निवासी छतर सिंह के खिलाफ ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज की है। राजस्व विभाग की ओर से लेखपाल द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में छतर सिंह पर ग्राम समाज की नदी और रेगिस्तान की लगभग 16.534 हेक्टर भूमि काफी समय से कब्जा करने का आरोप है। अनधिकृत रूप से कब्जाई गई काफी भूमि पर गेहूं और गन्ने की फसल खड़ी होने की बात कही गई है।
विज्ञापन


राजस्व विभाग ने छतर सिंह के खिलाफ बेदखली का 30 नवंबर 23 को आदेश होने के बावजूद जमीन पर कब्जा न छोड़ने की बात कही गई है। नांगल पुलिस ने लोक संपत्ति अधिनियम तथा अन्य धाराओं में छतर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि छतर सिंह संयुक्त किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष हैं। छह फरवरी को छतर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने नांगल थाने पर धरना प्रदर्शन किया था। पुलिस ने कोतवाली बिजनौर के एक मामले में गैर जमानती वारंट के आरोपी छतर सिंह को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed