फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed against ADO and VDO in possession of land

एडीओ व ग्राम विकास अधिकारी बाप-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 11 Oct 2022 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Report filed against ADO and VDO in possession of land
जमीन पर कब्जे में एडीओ और वीडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

नहटौर। चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप में हल्का लेखपाल ने पंचायत विभाग के एडीओ व ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत बाप-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।उन पर चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा करके फसल बोने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव अब्दुल खालिकपुर बलराम के खसरा नंबर 63/2 क्षेत्रफल 0.253 भूमि का वर्ष 1976 में सरकार की ओर से चंद्रपाल सिंह को पट्टा किया गया था। जिसके बाद उक्त भूमि संक्रमणीय श्रेणी में दर्ज होने पर वर्ष 2000 में चंद्रपाल से सत्यप्रकाश व उनकी पत्नी पुष्पा ने खरीद ली थी। वर्ष 2009 में तत्कालीन एसडीएम ने उक्त भूमि के पट्टे को निरस्त करते हुए चारागाह में घोषित कर दिया। जिसके बाद मामला मंडलायुक्त मुरादाबाद के यहां पहुंच गया। मंडलायुक्त ने पट्टे निरस्त की प्रक्रिया को दोबारा से डीएम के यहां वाद दायर करने के लिए आदेश दिए। तभी से यह मामला लटका हुआ था।
विज्ञापन

अब इस मामले में हल्का लेखपाल कैलाश चंद्र ने सत्यप्रकाश व उनके पुत्र अंकित पर चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा कर गन्ने की फसल बोने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सत्यप्रकाश सिंह नहटौर ब्लॉक में एडीओ व उनके पुत्र अंकित कोतवाली देहात ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। एडीओ सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि इस मामले में उनके पुत्र का कोई लेना देना नहीं है। जबरन उसके नाम रिपोर्ट लिखाई गई है। उक्त भूमि का वाद चल रहा है। कोतवाल पंकज कुमार तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज के बाद मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed