{"_id":"6293ba4c13b8e811544e7835","slug":"report-filed-against-10-accused-in-fraud-bijnor-news-mrt5907051194","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी में 10 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी में 10 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

नहटौर। गलत दस्तावेज तैयार करके कृषि भूमि बेचने के आरोप में चार गवाह सहित 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नहटौर के मोहल्ला नौधा निवासी मो. फरहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि उनके दादा स्व. मकसूद अहमद ने जमीन की रजिस्टर्ड वसीयत वर्ष 2017 में उसके पिता मो. इरफान के नाम की थी, जिसके आधार पर राजस्व अभिलेखों में उसके पिता मो. इरफान का नाम दर्ज है। उसके तीन चाचा फुरकान अहमद, मो. उस्मान, मो. रिजवान ने कूटरचित दस्तावेज तैयार करके खसरा नंबर 100 व 106/2 का बैनामा गांव बैरमपुर खजूरी के शजाउद्दीन और मोहल्ला मनिहारी सराय धामपुर के मो. दानिश व मोहल्ला बंदूकचियान धामपुर के नदीम शमशी के नाम कर दिया, जिसमें महाराष्ट्र के शहर ठाणे के पूजा नगर के महफूज अहमद व दिल्ली के शास्त्रीनगर के शमशाद अहमद और मोहल्ला नौधा नहटौर के अमीनुद्दीन व सराय तले वाली नहटौर के शाहिद हुसैन ने झूठी गवाही कर दी। उक्त भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास भी किया गया। पुलिस के मुताबिक बेचने व लेने और गवाही करने वाले 10 लोगों के खिलाफ जालसाजी व धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल राधेश्याम का कहना है कि दर्ज रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।