{"_id":"5cb4ce64bdec227ce10d097c","slug":"repeal-of-ban-on-bondage-will-be-taken-by-public-scindia-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी का बदला वोटबंदी से लेगी जनता : सिंधिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी का बदला वोटबंदी से लेगी जनता : सिंधिया
Tue, 16 Apr 2019 12:03 AM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया।
- फोटो : अमर उजाला
नगीना में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अब जनता भाजपा सरकार की नोटबंदी का बदला वोटबंदी से देगी। जिस सरकार ने जनता को लाइन में खड़ा कर दिया, उसे जनता आइना दिखाएगी। कहा कि मोदी सरकार में मंत्री मस्त हैं, जबकि जनता त्रस्त है। बिना बिजली के ही जनता को बिल भेजे जा रहे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी ओमवती देवी के समर्थन में आयोजित सभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज देश के सामने चुनौती है कि जनता अपने मत का प्रयोग समझदारी के साथ करें। जरा सी भूल से देश के भविष्य के निर्माण में रुकावटें आ सकती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि जनता के अच्छे दिन आएंगे, लेकिन अच्छे दिन नहीं आए। देश का किसान, नौजवान व महिलाएं परेशान हैं। योगी सरकार पर भी तीखे प्रहार किए। कहा कि योगी के शासनकाल में प्रशासन भ्रष्ट हो चुका है और कानून व्यवस्था चौपट है। भाजपा के मंत्री मस्त हैं, जबकि जनता त्रस्त है।
किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा जिसके लिए किसान परेशान हैं। बिजली नहीं आती, लेकिन बिजली बिल बराबर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने किसानों को लुभाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिस प्रकार पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान के किसानों का ऋण माफ किया है उसी तरह उत्तर प्रदेश के किसानों का ऋण भी माफ किए जाने का संकल्प लेती है। कांग्रेस इस संकल्प को वह पूरा करेगी। कहा कि देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में एक ऐसी मजबूत सरकार बनाएं जो न्यूनतम आय योजना के तहत देश के हर गरीब परिवार की महिला के खाते में 72 हजार रुपये हर साल दिलाने का संकल्प लेती है।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी ओमवती को जिताने की अपील की। चुनावी सभा को संजय मेहरा, सुधीर पाराशर, राजीव, खुर्शीद अनवर, फूल सिंह, राशिद अल्वी, काजी रशीद मसूद, श्रीकांत शर्मा, सलीम अंसारी, आरिफ खान एडवोकेट, कुलमणि त्यागी, रीता, मुफ्ती मोनिस, अब्दुल्ला, अरशद प्रिंस, जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह, पूर्व विधायक सतीश कुमार, कांग्रेस प्रत्याशी के पति आरके सिंह, प्रत्याशी ओमवती देवी ने संबोधित किया।