फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Remembering the martyrs were moist eyes

शहीदों को याद कर नम हुईं आंखें

Sun, 30 Oct 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 30 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Remembering the martyrs were moist eyes
बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में शनिवार को मोमबत्ती जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते युवक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  वर्धमान कॉलेज के विद्यार्थियों ने देश के सच्चे सपूतों भारतीय सैनिकों को दीपावली की पूर्व संध्या पर सैल्यूट किया। शहीद सैनिकों के सम्मान में दीयों व मोमबत्ती से इंडियन आर्मी लिखकर देशभक्ति के नारे लगाए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने शाम छह बजे वर्धमान कॉलेज के मैदान में मोमबत्ती व दीयों से इंडियन आर्मी लिखा और इसके चारों ओर भी दीयों से सजाया। शुभम शांतनु, नीशू शांतनु, रजत कुमार, गौरव आदि ने कहा कि देश के सच्चे सपूत भारतीय सैनिकों के बॉर्डर पर तैनात रहने के कारण ही देश में सभी त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक दुश्मनों की हर नापाक चाल को विफल करके हमारी रक्षा कर रहे हैं। ऐसे में हमारा भी कर्तव्य है कि देश के सैनिकों का सम्मान करें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से दीपावली पर एक दीया देश के अमर शहीदों के नाम प्रज्वलित करने की अपील की। इस दौरान सुमित कुमार, प्रमोद, नवनीत, सौरभ, ऋषभ, जानू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed