फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Remembering Kshatriya heroes paid tribute

क्षत्रिय वीरों को याद कर श्रद्धांजलि दी

Sun, 14 Aug 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Remembering Kshatriya heroes paid tribute
क्षत्रिय वीरों को याद कर श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

नूरपुर। महाराज मुकुट सिंह शेखावत संस्थान मोरना में क्षत्रिय युवा संघ की बैठक हुई। जिसमें आमसोत युद्ध व महाराज बुद्ध सिंह बैस को याद कर क्षत्रिय वीरों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्षत्रियों का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है।
1801 में हुए आमसोत युद्ध पर चर्चा करते हुए बताया कि आमसोत का प्रसिद्ध युद्ध अहमद शाह अब्दाली के सेनापति नजीबुद्दौला व हल्दौर के राजा बुद्ध सिंह बैस के बीच हुआ था। नजीबुद्दौला पानीपत के तीसरे युद्ध के बाद महाद जी सिंधिया से डर कर नजीबाबाद में आ गया था। उसने साहनपुर की रियासत पर कब्जा कर लिया और आसपास की रियासतों पर धर्म परिवर्तन और जजिया कर लगाने के लिए दबाव बनाने लगा। हल्दौर के राजा बुद्ध सिंह बैस शक्तिशाली और निर्भय शासक थे। उन्होंने आसपास के क्षत्रिय राजाओं की सेना के साथ नजीबाबाद और हरिद्वार के बीच आमसोत के जंगलों में नजीबुद्दौला से युद्ध किया। तीन दिन और तीन रात चले इस भयानक युद्ध में नजीबुद्दौला और उसके सभी सेनानायक अफजल खां, माड़े खां, शफी खां सेना सहित मारे गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन क्षत्रिय युवा संघ के आदित्य बैस, प्रियांशु बैस, तुषार बैस, यतेंद्र सिंह, केशव चौहान, निगम शेखावत, वैभव शेखावत, जयंत राजावत, तुषार नागलक्ष, अस्मित राजपूत ने किया। हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री जितेंद्र सिंह बैस ने क्षत्रिय समाज के निर्माण में बैस राजपूतों के योगदान के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed