फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Remember the lord jesus

प्रभु ईसा मसीह को किया याद

Fri, 02 Apr 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Remember the lord jesus
नजीबाबाद के चर्च में गुडफ्राइडे पर बोलते मिशनरी प्रतिनिधि। - फोटो : NAZIBABAD
प्रभु ईसा मसीह को किया याद
विज्ञापन

नजीबाबाद। सेंटमेरी चर्च और मैथोडिस्ट चर्च में गुड फ्राइडे पर विशेेष प्रार्थना सभा में विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई। सेंटमेरी चर्च में प्रभु ईसा मसीह के बलिदान के पुण्य स्मरण पर क्रूस का रास्ता जुलूस निकाला गया।

मिशनरी प्रतिनिधि फादर जिंटो, फादर जींस ने प्रभु ईसा मसीह के त्याग और बलिदान का भावपूर्ण स्मरण कराया। गुड फ्राइडे पर आयोजित कार्यक्रम में सिस्टर जस्टिन, सिस्टर ज्योति, सिस्टर डालिया, अजय, लैंसी, सीबी जौन, विनोद, मनीष सहित मिशनरी समाज के लोगों ने भाग लिया। प्रार्थना के बाद प्रभु ईसा मसीह के समाज की सुख-समृद्धि, विश्व शांति के लिए दिए गए बलिदान की याद में क्रूस का रास्ता जुलूस निकाला गया। आयोजन में सेंटमेरी अस्पताल, होली फैमली स्कूल, ख्रीस्त जयंती स्कूल बड़िया, सेंट जॉन्स आश्रम सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए मिशनरी प्रतिनिधि और सिस्टर ने भाग लिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह, जाब्तागंज चौकी प्रभारी एके मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed