{"_id":"5dd2de4c8ebc3e54d76d5649","slug":"religion-flag-trip-organized-in-the-city-dhampur-news-mrt454294593","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में निकाली धर्म ध्वज यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में निकाली धर्म ध्वज यात्रा
विज्ञापन
धामपुर में धर्म ध्वज यात्रा में शामिल प्रह्लाद मोदी और अन्य लोग।
- फोटो : DHAMPUR
नगर में निकाली धर्म ध्वज यात्रा
धामपुर(बिजनौर)। श्रीराम कथा समिति की ओर से सोमवार को नगर में फल चौक स्थित मंदिर ठाकुरद्वारा बजरिया के पास से दुर्गा विहार कालोनी तक धर्म ध्वज यात्रा निकली। यात्रा का नगर में कई स्थानों पर स्वागत हुआ। मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने दुर्गा विहार कॉलोनी में श्रीराम कथा स्थल पर भूमि पूजन कराया।
श्रीराम कथा समिति के कार्यकर्ता सवेरे नौ बजे फल चौक स्थित मंदिर ठाकुरद्वारा बजरिया पर एकत्र हुए। यहां से नगर में धर्म ध्वज यात्रा निकली। यात्रा में समिति के संरक्षक कुंवर निहाल सिंह, आशीष राजपूत, अनिल राजपूत, अशोक राजपूत, शोभारानी, लता रानी, रेनू, पवन कुमार, पीयूष अग्रवाल, नवीन चंद्र, संजय मौर्य, भूपेंद्र सिंह, गौरव कुमार शामिल रहे। धर्म ध्वज यात्रा में श्रद्धालु ध्वज को लेकर सबसे आगे लिए चल रहे थे। यात्रा दुर्गा विहार कॉलोनी में पहुंच कर संपन्न हुई। श्रीराम कथा के लिए भूमि पूजन किया गया। श्रीराम कथा 24 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी। इससे पहले प्रह्लाद मोदी ने दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पौधरोपण किया। इस मौके पर समीना अहमद, निरूपमा, दीपाली, नमामि गंगे की जिलाध्यक्ष डॉ. प्रीति विश्नोई, पारुल सिसौदिया, सोनम आदि मौजूद रहीं।