फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rejuvenation of Gram Panchayat and Vidyalaya

ग्राम पंचायत और विद्यालय का कराया कायाकल्प

Tue, 20 Oct 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rejuvenation of Gram Panchayat and Vidyalaya
नंदिनी राजपूत। - फोटो : NAZIBABAD
ग्राम पंचायत और विद्यालय का कराया कायाकल्प
विज्ञापन

नजीबाबाद। समाज सेवा की लगन हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है। ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ की ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत ने गांव के बहुमुखी विकास का लक्ष्य साधते हुए परिषदीय स्कूल और गांव को विकास की अनूठी राह दिलाई।
ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ विकास की दृष्टि से जनपद की ऐसी ग्राम पंचायत है जिसे तीन बार मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन सम्मान से नवाजा जा चुका है। ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय के कक्ष, आंगन, सब टाइल से सुसज्जित हैं। विद्यालय परिसर में सुंदर बगीचा विकसित है। विद्यालय में प्रवेश करते ही अंग्रेजी माध्यम स्कूल की अनुभूति होती है। यह सब करिश्मा ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत की लगन और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति गंभीरता और समर्पण भावना का परिणाम है।
विज्ञापन

भूगोल विषय से स्नातकोत्तर ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत वर्ष 2017 में पहली बार ग्राम प्रधान बनीं थीं। उस समय उन्होंने संकल्प लिया था कि वह निष्ठा और लगन के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन कर कराएंगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और बहुमुखी विकास को अपने जीवन का लक्ष्य बनाएंगीं। ग्राम पंचायत का प्राथमिक विद्यालय भवन शिक्षा के उच्च आयाम पाने की दिशा में जनपद में खास पहचान रखता है। ग्राम प्रधान नंदिनी ने अपने समाज सेवी पति हिमांशु राजपूत के सहयोग से स्कूल भवन, आंगन को टाइल्स से सुसज्जित किया है। सुंदर बागीचा, आकर्षक मिड डे मील हॉल, सीसीटीवी कैमरे, विद्यालय प्रांगण में हाई मास्क लाइट व्यवस्था, गुणवत्ता परक शिक्षा प्रणाली उपकरण, शुद्ध पेयजल के लिए आरओ व्यवस्था दूर-दूर तक विद्यालय का नाम रोशन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत के प्रयास से डिजिटलाइजेशन की दिशा में ग्राम पंचायत मील का पत्थर बनी। ग्राम प्रधान के घर पर ही कंप्यूटरीकृत ऑनलाइन डिजिटीलाइजेशन से संबंधित कक्ष है, जहां से पंचायत के ऑनलाइन कार्य संपन्न होते हैं। महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से ग्राम प्रधान ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाओं और युवतियों को स्वेटर रोजगार के अवसर दिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed