{"_id":"622b90bdc30c0c25bd5f5687","slug":"regret-of-defeat-we-accept-mandate-munshi-rampal-bijnor-news-mrt5801279193","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार का अफसोस, जनादेश हमें स्वीकार : मुंशीरामपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार का अफसोस, जनादेश हमें स्वीकार : मुंशीरामपाल
विज्ञापन
नगीना में चुनाव हारने के बाद अपने समर्थकों के साथ गठबंधन प्रत्याशी मुंशीराम पाल।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार का अफसोस, जनादेश हमें स्वीकार : मुंशीरामपाल
नगीना। नहटौर विधानसभा सीट से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़े पूर्व सांसद मुंशी रामपाल को मात्र 258 वोटों से मिली हार का अफसोस तो है, लेकिन उन्हें जो जनादेश मिला है वह स्वीकार है।
नहटौर विधानसभा सीट पर रालोद-सपा गठबंधन से चुनाव लड़े नगीना निवासी मुंशी रामपाल बहुत करीबी मुकाबले में भाजपा के ओम कुमार से मात्र 258 वोटों के अंतर से पराजित हो गए थे। शुक्रवार को पंजाबी कॉलोनी स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ चर्चा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुंशी रामपाल से जब मतगणना प्रणाली पर उनके संतुष्ट होने संबंधी सवाल पूछा गया तो वह इस सवाल का सीधा जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने इतना जरूर कहा कि कुछ मशीनों के खराब होने की बात कहकर प्रशासन द्वारा वीवीपैट से जो गणना कराई गई वह उनकी समझ से परे है। उन्होंने कहा कि वह किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। मुंशी रामपाल ने कहा कि अब जब रिजल्ट घोषित हो चुका है।
जनता का धन्यवाद देता हूं
किसी बड़े नेता की जनसभा क्षेत्र में कराई जाती तो शायद इतनी कम वोटों से हुई हार को जीत में बदला जा सकता था इस संबंध में पूछे गए सवाल पर मुंशी रामपाल ने कहा कि जब कोई नेता क्षेत्र में जनसभा करने आता है तो उसका प्रभाव तो जरूर पड़ता है। उन्होंने कहा कि जनता ने जो निर्णय दिया है उन्हें वह मंजूर है, क्योंकि जनता ने उन्हें जिस योग्य समझा है वही जनादेश दिया है तथा उसके लिए जनता को धन्यवाद देते हैं।