फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Registration will not be done without high security number plate

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बिना नहीं होगा पंजीकरण

Tue, 20 Oct 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Registration will not be done without high security number plate
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बिना नहीं होगा पंजीकरण
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के निर्देश पर जिले में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम शुरू हो गया है। अफसरों के लिए इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए एचआरएसपी की वेबसाइट bookmyhsrp.com पर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी।
अप्रैल 2020 से पहले के सभी वाहन मालिकों को अपने वाहनों की नंबर प्लेट बदलवानी होगी। अब हर किसी के लिए अपने वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य कर दिया है। इसके बिना किसी भी वाहन का पंजीकरण, नवीनीकरण, फिटनेस, प्रदूषण आदि प्रमाण जारी नहीं होंगे। इसके लिए शासनादेश भी जारी हो गया है।
विज्ञापन

अब ग्राहकों को गाड़ियां हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के साथ ही मिलेंगी। वाहन मालिक चाहे तो एचएसआरपी की वेबसाइट पर स्वयं अथवा डीलर से ऑनलाइन यह नंबर प्लेट बुक करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन प्रणव झा के अनुसार इस प्लेट के माध्यम से वाहन चोरी के मामलों में काफी कमी आएगी। साथ ही प्रदूषण की रोकथाम के लिए गाड़ी में इस्तेमाल हो रहे इंधन की कलर कोडिंग होगी। इस प्लेट के बीच में अशोक चक्र का होलोग्राम होगा।
कविता मोटर्स के मालिक भगवानदास ने बताया कि अपने वाहन की नंबर प्लेट मंगाने के लिए कोई भी वाहन मालिक वाहन की सारी डिटेल डालकर bookmyhsrp.com पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकता है। इसके लिए 354 रुपये ऑनलाइन फीस और लगभग 30 रुपये बैंक चार्ज कटेगा। यदि वाहन मालिक किसी डीलर से ऑनलाइन बुकिंग कराता है तो फिर सारी जिम्मेदारी वाहन डीलर की होगी।

विमल ऑटो सेल्स के मालिक विभोर अग्रवाल ने बताया कि वाहन मालिक को अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगानी अनिवार्य है। इसके लिए सभी को एचएसआरपी पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद संबंधित वाहन की नंबर प्लेट आएगी। रही बात नए वाहनों की तो उनमें संबंधित कंपनी से ही ये नंबर प्लेट लगी आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed