फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Registration will be done in Sevamitra app

तकनीकी योग्यता है तो रोजगार के लिए सेवामित्र एप में कराना होगा पंजीकरण

Wed, 17 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Registration will be done in Sevamitra app
बिजनौर। दक्षता के बाद भी सर्टिफिकेट के अभाव में लोगों को अपनी मेहनत मजदूरी का उचित पैसा न ले पाने वाले युवाओं के लिए सेवामित्र एप वरदान साबित होगा। जिले में सेवायोजन विभाग में केवल 25 प्रतिशत युवा ही तकनीकी कोर्स किए हैं। इनसे ज्यादा युवा तकनीकी कामों में दक्ष हैं लेकिन सर्टिफिकेट न होने की वजह से उन्हें जनता को अपनी सेवाएं तक देने का मौका नहीं मिलता है। ऐसे लोगों को अलग से सेवामित्र एप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन

सेवायोजना विभाग युवाओं को नौकरी के लिए बढ़िया प्लेटफॉर्म दिला रहा है। विभाग में जिले में 37 हजार 11 युवा पंजीकृत हैं। इनमें 12 हजार 772 महिलाएं हैं। कुल पंजीकृत युवाओं में दस हजार 32 युवाओं के पास ही तकनीकी कोर्स के सर्टिफिकेट हैं। इनमे तीन तीन हजार 191 महिलाएं हैं। अब तक पंजीकरण में केवल तकनीक में मिले एकेडमिक सर्टिफिकेट को ही दर्शाया जाता था। इसके अलावा भी काफी युवा अनेक तरह के तकनीकी काम जैसे प्लंबर, बिजली के काम, मोटर बांधना, पेंटर आदि भी विभाग में पंजीकृत हैं। बाहर से आए बहुत से प्रवासी मजदूर भी तकनीकी कामों में निपुण हैं। बाहर से भी जिले में 17 हजार से अधिक मजदूर बाहर से आए हैं। लेकिन ये केवल शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर ही पंजीकृत हैं। सेवामित्र एप पर ये युवा अपने तकनीकी हुनर को भी दर्ज करा सकते हैं। इससे युवाओं को उनके हुनर के हिसाब से काम मिलेगा। मजदूरी से लेकर फैक्टरियों तक में काम करने का मौका मिलेगा। लेकिन श्रम विभाग में पंजीकृत युवाओं को इसके लिए अलग से सेवामित्र एप पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

श्रमिकों का भी होगा पंजीकरण
लॉकडाउन के दौरान जिले में बाहर से 17 हजार से ज्यादा श्रमिक आए हैं। इन श्रमिकों का विभाग में पंजीकरण कराया जा रहा है। इसके लिए पंजीकरण फॉर्म सभी ब्लॉक कार्यालय में भिजवाए गए हैं। ग्राम सचिवों के माध्यम से ये पंजीकरण हो रहे हैं। हालांकि इस पंजीकरण में मजदूर अपनी दक्षता नहीं दर्शा पाएंगे। उन्हें बाद में फिर से सेवामित्र एप पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग से कराएं पंजीकरण
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज चौधरी के अनुसार अभी सेवामित्र एप पर पंजीकरण शुरू नहीं हुए हैं। अगर युवाओं का पहले से विभाग में पंजीकरण है और उनमे अलग से कोई योग्यता है तो वे सेवामित्र एप पर भी पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed