{"_id":"6026c85f8ebc3ee9584b14af","slug":"registration-starts-for-competitive-exam-preparation-bijnor-news-mrt5250643117","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए पंजीकरण
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए पंजीकरण शुरू
बिजनौर। शासन ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का एलान किया है। योजना में जेईई आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 फरवरी को योजना का शुभारंभ करेंगे।
योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित है। प्रथम चरण में मंडल स्तर पर केंद्र बने हैं। मुरादाबाद में केजीके कालेज वह हिंदू कालेज समेत तीन केंद्र हैं। छात्रों को प्रशिक्षण आनलाइन व ऑफ लाइन दोनों तरीके से दिया जाएगा। इसके लिए शासन की वेबसाइट http/ abhyuday.up.gov.in पर पंजीकरण शुरू हो गया है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि योजना में कक्षा 12 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को जेईई, एनडीए, सीडीएस समेत सिविल सेवा, पीसीएस आदि की तैयारी का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुरुआत में प्रशिक्षण मंडल स्तर पर है, लेकिन प्रशिक्षण जल्द ही जिला स्तर पर शुरू हो सकते हैं। कालेजों से कहा गया कि वे इंटर के छात्र-छात्राओं को योजना की जानकारी दें।