{"_id":"637fb42080cfb73c4a5ca86b","slug":"registration-date-not-extended-students-warned-of-agitation-dhampur-news-mrt615061484","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नहीं बढ़ी रजिस्ट्रेशन तिथि, छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नहीं बढ़ी रजिस्ट्रेशन तिथि, छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
नहीं बढ़ी रजिस्ट्रेशन तिथि, छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी
धामपुर (बिजनौर)। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्याल बरेली की ओर से प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अवधि न बढ़ाए जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों के हितों की अनदेखी की जा रही है। एक नवंबर को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए गए। जबकि स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर विभिन्न संकायों के परिणाम इसके बाद घोषित हुए। जिसके कारण विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके।
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता दिनेश कुमार, रविंद्र कुमार, गौरव कुमार, नंदराम सिंह, कविता रानी, मिथलेश रानी ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रेशन अवधि के न बढ़ाने से छात्र परेशान हैं। कॉलेजों का कहना है कि जब तक वह प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे। उनको प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कॉलेजों की ओर से उन छात्रों को प्रवेश दिए जा रहे हैं, जिनके द्वारा एक नवंबर से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिए थे। अभी स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर कई संकाय ऐसे हैं जिनके परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह समस्या धामपुर के कॉलेजों के छात्र-छात्राओ के सामने ही नहीं है, विश्वविद्यालय स्तर के सभी कॉलेजों में प्रवेश पाने को छात्र परेशान हैं।
आरएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि कई बार विश्वविद्यालय को छात्रों की समस्या से अवगत करा दिया गया है। जब तक छात्र-छात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा कॉलेज में आवेदन जमा नहीं करेंगे। उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।