फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Registration and application forms for undergraduate admission will be submitted today.

Bijnor News: स्नातक में दाखिले को आज जमा होंगे रजिस्ट्रेशन व आवेदन फॉर्म

Fri, 14 Aug 2026 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Registration and application forms for undergraduate admission will be submitted today.
-गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में चल रही प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन

-समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही हुआ ऑनलाइन पंजीकरण और महाविद्यालय चयन
बिजनौर। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से संबद्ध जिले के सभी महाविद्यालयों में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। स्नातक के प्रथम वर्ष व सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले जिन विद्यार्थियों ने 13 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण, महाविद्यालय काे चयनित कर लिया है। ऐसे विद्यार्थी अपनी पसंद के महाविद्यालय में शुक्रवार को पहुंचकर रजिस्ट्रेशन फाॅर्म एवं आवेदन फॉर्म जमा करें।
जनपद बिजनौर सहित मुरादाबाद, रामपुर, संभल और अमरोहा के राजकीय, संघटक, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालय गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से संबद्ध हैं। इस शैक्षिक सत्र के स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए चल रही तीसरे चरण की प्रक्रिया पूर्ण होने वाली है। विश्वविद्यालय के आदेश के अनुपालन में समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण और महाविद्यालय चयन की प्रक्रिया हुई। प्रवेश सूचना के अनुसार स्नातक स्तर के सभी पाठ्यक्रमों, सेमेस्टर एवं वार्षिक मोड के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं 13 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण करना था।
विज्ञापन

पंजीकरण के बाद छात्रों को चयनित महाविद्यालय में 14 अगस्त यानी शुक्रवार को रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ आवेदन फॉर्म जमा करना है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी ने बताया स्नातक स्तर के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण और महाविद्यालय चयन किया है। ऐसे सभी विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए महाविद्यालय में 14 अगस्त आज पहुंचकर ऑनलाइन किए रजिस्ट्रेशन फाॅर्म और आवेदन फॉर्म जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed