{"_id":"5d2f67c78ebc3e6ce64e3bc0","slug":"regional-people-to-help-in-kannada-tour-adg-bijnor-news-mrt433696860","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा में सहयोग करें क्षेत्रीय लोग : एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा में सहयोग करें क्षेत्रीय लोग : एडीजी
विज्ञापन
नजीबाबाद में कांवड़ियों के मार्ग का निरीक्षण का करते एडीजी।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावर। एडीजी अविनाश चंद्र ने गण्यमान्य नागरिकों की बैठक लेकर कांवड़ यात्रा में सहयोग करने की अपील की। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नाव में ज्यादा लोगों को न बैठाने के निर्देश दिए। क्षेत्र में तीन बाढ़ चौकियां बनाने के लिए भी कहा गया।
एडीजी बुधवार दोपहर एसपी संजीव त्यागी के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने गण्यमान्य लोगों की बैठक में कहा कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न कराने में जिला प्रशासन कटिबद्ध है। अगर किसी ने कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने या फिर कोई अफवाह फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। असामाजिक लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग पर मीट की कोई दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव वालों पर विशेष नजर रखी जाए। नावों में ज्यादा लोगों को न बैठाया जाए। अगर कोई नाव में क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठाता है तो उसकी नाव जब्त कर लें। कहा कि क्षेत्र में तीन बाढ़ चौकियां गांव स्योहारा, रघुनाथपुर व रावली में बनवाई जाएं। यहां से पानी की स्थिति व गंगा पार आने जाने वालों का पूरा विवरण रखा जाए। इस दौरान एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ अरुण कुमार, महेश कुमार, तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, चेयरपर्सन पति आसिफ शान, थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
एडीजी ने किया कांवड़ यात्रा से जुड़े मार्ग का निरीक्षण
मंडावली। एडीजी बरेली जोन ने मोटा महादेव मंदिर व कांवड़ यात्रा से जुड़े मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ियों को सुरक्षित आवागन देने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात करने, मंदिर परिसर में बिजली, पानी, शौचालय सहित चिकित्सा सेवा मुहैया कराने, कांवड़ियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस मित्र की मदद लेने, प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के पुलिस को निर्देश दिए।
विज्ञापन
एडीजी (बरेली जोन) अभिनाश चंद ने एसपी संजीव त्यागी, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ बिजनौर अरुण कुमार, सीओ नजीबाबाद महेश कुमार व मंडावली थानाध्यक्ष संदीप त्यागी के साथ मोटा महादेव मंदिर पहुंचे। पुजारी शशिनाथ के मंत्रोच्चारण के बीच एडीजी, एसपी, एसपी सिटी ने मोटा महादेव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एडीजी अभिनाश चंद ने कहा कि श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को उत्सव के रूप में मनाने का हम सब का दायित्व है। कांवड़ियों को सुरक्षित आवागमन देने में प्रत्येक व्यक्ति प्रशासन और पुलिस को सहयोग करें। उन्होंने पुलिस से कांवड़ियों के प्रमुख मार्ग पर तैनात होकर उनकी सहायता करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस मित्रों की सहायता लेने की सलाह दी। उन्होंने मोटा महादेव मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कांवड़ मेले के दौरान मंदिर परिसर में 24 घंटे बिजली, पानी, शौचालय सहित चिकित्सा सेवा मुहैया कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। पुलिस मित्र को यातायात नियमों का पालन करते हुए कांवड़ियों को सही मार्ग दिखाने की सलाह देते हुए उन्हें हेलमेट वितरित किए। बैठक में ईशम सिंह, विक्रम सिंह खोबे, कैलाश, राकेश त्यागी, रोहिताश, संदीप, अनुज राठी, मो.वाहिद, मो.अली, बुंदू, शौकीन आदि क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
खस्ताहाल रपटे को देख नाराज हुए एडीजी
मंडावली। एडीजी अभिनाश चंद ने पुलिस के साथ कांवड़ियों के प्रमुख मार्ग मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग का निरीक्षण किया। सूखी नदी के बेहद खस्ताहाल रपटे पर नाराजगी जताते हुए एसपी संजीव त्यागी को तत्काल खस्ताहाल रपटे की रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग पर खस्ताहाल गड्ढों की फिलिंग कराने के निर्देश भी दिए।
नदी पुल क्षेत्र में गोताखोर करें तैनात
भागूवाला/नांगलसोती। एडीजी अभिनाशचंद ने भागूवाला क्षेत्र में कोटावाली पुल व कोटावाली रपटे का निरीक्षण किया। अगस्त 2017 में कोटावाली पुल में तकनीकी खराबी आई थी। कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडीजी ने कोटावाली पुल का निरीक्षण कर नदी पुल क्षेत्र में जल पुलिस, गोताखोर सहित पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए। कांवड़ियों के मार्ग में खड़े भांग के पौधों को तत्काल नष्ट करने की सलाह दी। एडीजी का काफिला नांगलसोती थाने पहुंचा। थानाध्यक्ष वली मोहम्मद की उपस्थिति में एडीजी ने थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने शस्त्रागार, बंदीगृह सहित थाने के अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अपराध व आपराधिक घटनों पर अंकुश लगाने, कांवड़ियों को सुरक्षा मुहैया कराने और कांवड़ियों के मार्ग के गड्ढों को तत्काल भरवाने के निर्देश दिए।