फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Regional medical students will reach India soon by chartered flight

चार्टर्ड फ्लाइट से जल्द भारत पहुंचेंगे क्षेत्रीय मेडिकल विद्यार्थी

Fri, 25 Feb 2022 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Regional medical students will reach India soon by chartered flight
नजीबाबाद : यूक्रेन से अमर उजाला को फोटो शेयर करते मेडिकल छात्र माज हसन और साथी। - फोटो : NAZIBABAD
चार्टर्ड फ्लाइट से जल्द भारत पहुंचेंगे क्षेत्रीय मेडिकल विद्यार्थी
विज्ञापन

नजीबाबाद। यूक्रेन में रह रहे मेडिकल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को जल्द राहत मिलेगी। नजीबाबाद सहित जनपद बिजनौर तथा आसपास के विद्यार्थियों को लेकर जल्द ही चार्टर्ड विमान भारत के लिए रवाना होगा।
यूक्रेन के मेडिकल विद्यार्थियों के चेहरे पर छाया खौफ धीरे-धीरे कम हो रहा है। विद्यार्थियों के जल्द भारत के लिए रवाना होने की सूचना पर अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली। नजीबाबाद के एआरपी मोबीन हसन का पुत्र माज हसन, शिक्षक मो.आबिद की पुत्री शारिबा जिया अंसारी, मुजफ्फरअली के पुत्र मोहम्मद जैदी, बिजनौर निवासी मोहम्मद उस्मान की पुत्री इमामा सहित जनपद तथा आसपास के कई विद्यार्थी यूक्रेन में फ्रेंक्वास्क नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी के होस्टल में रहकर एमबीबीएस कर रहे हैं।
विज्ञापन

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से ही विद्यार्थी और परिजन खौफ जदा हैं। मेडिकल विद्यार्थियों के परिजन पल-पल अपने दिल के टुकड़ों से बात कर उनकी खैरियत ले रहे हैं। शिक्षक मोबीन हसन को यूक्रेन में रहे उनके पुत्र माज हसन ने बताया कि क्षेत्र के मेडिकल विद्यार्थियों सहित अनेक विद्यार्थियों को लेकर पोलैंड से जल्द चार्टर्ड फ्लाईट इंडिया के लिए रवाना होगी। यूनिवर्सिटी की ओर से विद्यार्थी सुरक्षित मार्ग से बस के माध्यम से पोलैंड हवाई अड्डे तक पहुंचेंगे। इस खबर से तनाव झेल रहे अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। उम्मीद की जा रही है कि कल किसी समय बड़ी संख्या में मेडिकल विद्यार्थी इंडिया के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कॉल से हालात पर नजर
नजीबाबाद। यूक्रेन में रह रहे मेडिकल विद्यार्थियों के चेहरों पर अभी भी खौफ है। विद्यार्थी वीडियो कॉल के माध्यम से दिन में कई-कई बार परिजनों से संपर्क में हैं। यूक्रेन में रूसी हमलों से संबंधित अनेक वीडियो और फोटो विद्यार्थी परिजनों से शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed