{"_id":"5814ecd24f1c1b6779bc25cf","slug":"reflexes-saved-the-lives-of-adolescent-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजगता से बची किशोरियों की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजगता से बची किशोरियों की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 30 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में रेलवे ट्रैक पार कर रहीं तीन किशोरियां ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। घर से ट्यूशन पढ़ने जा रहीं तीनों किशोरियों को यात्रियों ने शोरशराबा कर ट्रैक से हटाया। यात्रियों की सजगता से लोगों की जान बच गई।
नजीबाबाद नगर क्षेत्र से लाइन पार आदर्शनगर, सुभाषनगर, हिमालयन कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में लोग माल गोदाम रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र से पैदल आवागमन करते हैं। शनिवार सुबह करीब आठ बजे आदर्शनगर क्षेत्र से तीन किशोरियां रेलवे ट्रैक पार करने के लिए रेलवे मालगोदाम क्षेत्र में पहुंचीं। सहारनपुर से मुरादाबाद दिशा में जाने के लिए रनथ्रू मालगाड़ी जैसे ही नजीबाबाद स्टेशन पर बिना रुके गंतव्य की ओर बढ़ीं, तभी मालगाड़ी को देखकर ट्रैक पार कर रहीं तीनों किशोरियां रुक गईं।
इसी समय मुरादाबाद दिशा से तेज गति से पंजाब मेल अमृतसर जाने के लिए नजीबाबाद पहुंच रही थी। मालगाड़ी के शोर के बीच दूसरी दिशा से पंजाब मेल ट्रेन आने का किशोरियों को जरा भी एहसास नहीं हुआ। संयोग से ट्रेन को देखकर रुके कुछ लोगों ने दूसरी दिशा से ट्रेन को आते देखकर शोर मचा दिया। समय रहते तीनों किशोरियां ट्रैक से हट गई, अन्यथा बड़ा हादसा पेश आता। हादसा टलने पर किशोरियों ने राहत की सांस ली। स्कूल और घर के बीच आवागमन करने के लिए एक ही समय में दर्जनों बच्चों रेल ट्रैक पार करते हैं।
विज्ञापन
मालगोदाम क्षेत्र में ट्रेनों के आवागमन के साथ साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली ट्रेनों की शंटिंग भी होती है। इस क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से कोई पुख्ता इंतजाम न होने से हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।