{"_id":"297d17e9706a72a829bcdefb25e9f0cd","slug":"reedy-truck-overturned-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने का ट्रक पलटा, जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने का ट्रक पलटा, जाम
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
शेरकोट में गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक खो बैराज के पुल के निकट मोड़ पर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से कार सवार परिवार बाल बाल हादसे से बच गया। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक पलटने से हाइवे एक घंटे के लिए बाधित हो गया। पुलिस ने मुश्किल से हाइवे पर लगे जाम को खुलवाया।
शनिवार दोपहर बाद गन्ने से लदा ओवर लोड ट्रक धामपुर की ओर आ रहा था। शेरकोट टैंपू स्टैंड पर खो बैराज के मोड़ पर ट्रक अचानक पलट गया। ट्रक के सामने एक कार खड़ी थी। जिसमें नजीबाबाद निवासी मोहसनी, नायाब जहां पत्नी मोहसनी और बच्चा आजम, अशब, अक्सा बैठा था। ट्रक की चपेट में आने से कार सवार परिवार हादसे से बच गया। गन्ने की पूली गिरने से कार के शीशे टूट गए। ट्रक पलटने से हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर हाइवे से जाम खुलवाया। जाम में घंटों तक हरिद्वार, देहरादून की सवारियां फंसी थी। उधर, एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि ओवर लोड वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।