फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Reduction of agricultural land due to increase in water level of rivers

नदियों का जलस्तर बढ़ने से कृषि भूमि का कटान

Wed, 12 Aug 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Reduction of agricultural land due to increase in water level of rivers
नांगलसोती के गौसपुर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ने से हो रहा भूमि कटान। - फोटो : NAZIBABAD
नदियों का जलस्तर बढ़ने से कृषि भूमि का कटान
विज्ञापन

मंडावली/नांगलसोती। मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से एक किसान का नलकूप समा गया। पांच-छह बीघा फसल नदी के कटाव में बह गई। उधर गंगा का जलस्तर बढ़ने से गौसपुर, नांगलसोती और सबलगढ़ गंगा खादर क्षेत्र में गंगा के उफान से कृषि भूमि का बड़े पैमाने पर कटान हुआ है।
मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा होने से मालन नदी, गंगा और कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने से कृषि भूमि का कटान हुआ है। मंडावली के कई किसानों की भूमि कटान से प्रभावित हुई है। गांव शेखुपुरा आलम में मालन नदी के उफान से किसान चमन सिंह का नलकूप बह गया। शेखुपुरा आलम क्षेत्र में ही चमन सिंह, साधुराम, रामगोपाल, शिवकुमार, मुन्नू सिंह, रामपाल, राजू, सोनू, संजय आदि की गन्ने की कई बीघा फसल मालन नदी के उफान से प्रभावित हुई।
विज्ञापन

नांगलसोती और सबलगढ़ गंगा खादर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ने से हुए कृषि भूमि के कटान से किसान परेशान हैं। नांगलसोती के गौसपुर गंगा खादर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ने से भूमि का कटाव हो रहा है। गौसपुर से गंगा मात्र 150 मीटर की दूरी पर बह रही है। गंगा के उफान से हर वर्ष सैकड़ों बीघा भूमि गंगा में समा जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में एसडीएम संगीता, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने गौसपुर क्षेत्र का दौरा कर गंगा कटान से कृषि भूमि के साथ जन और पशु हानि रोकने के लिए ग्रामीणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।

उधर नजीबाबाद क्षेत्र में भी मालन, रवासन और कोटावाली नदियों का जलस्तर पहाड़ों और क्षेत्र में होने वाली वर्षा से किसी भी समय बढ़ने से आवागमन और कृषि भूमि प्रभावित होती है।

मंडावली के शेखुपुरा आलम में मालन नदी कटान से प्रभावित कृषि भूमि।

मंडावली के शेखुपुरा आलम में मालन नदी कटान से प्रभावित कृषि भूमि।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed