फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Reduced the number of candidates to board up

यूपी बोर्ड में परीक्षार्थियों की संख्या घटी

Sat, 12 Nov 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 12 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में यूपी बोर्ड 2017 की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए 155 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 93,637 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।  विगत वर्ष के परीक्षा केंद्रों से नौ परीक्षा केंद्रों को हटा दिया गया है। इस बार परीक्षा में विगत वर्ष से 6,465 परीक्षार्थी कम बैठेंगे। 
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम जगतराज त्रिपाठी ने यूपी बोर्ड परीक्षा तैयारी के लिए जनपदीय समिति की बैठक ली तथा परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप दिया गया। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की वर्ष 2016 में हुई परीक्षा में जिले में 1,00102 परीक्षार्थी बैठे थे। डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे के मुताबिक इस बार परीक्षा में 93,637 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जो विगत वर्ष की परीक्षा से 6,465 परीक्षार्थी कम हैं। केंद्र निर्धारण समिति द्वारा जिले में नौ परीक्षा केंद्रों को कम कर दिया गया है। डीआईओएस ने बताया कि यदि अब भी किसी कॉलेज को कोई आपत्ति या दावा करना है तो वह 18 नवंबर तक डीआईओएस कार्यालय में कर सकते हैं। इस संबंध में परीक्षा केंद्रों की सूची डीआईओएस कार्यालय के सूचना पट पर भी चस्पा कर दी   गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed