{"_id":"63c83d8198fb0c3d297b313d","slug":"redressal-of-farmers-problems-on-priority-bijnor-news-c-14-1-83910-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता पर हो निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता पर हो निस्तारण
Thu, 19 Jan 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित किसान दिवस सीडीओ पूर्ण बोरा ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराया जाएगा। गांवों में रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति किए जाने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए।
उन्होंने एक समस्या के निस्तारण के संबंध में बताया कि गन्ना मिलों ने पिछले वर्ष जिस दर पर मैली किसानों को दी थी, उसी दर पर इस वर्ष भी दें। डीसीओ पीएन सिंह ने बताया कि सभी चीनी मिलों से इस संबंध में लिखित में ले लिया गया है। कहा कि घटतौली की समस्या के निस्तारण के लिए संबंधित तहसील के एसडीएम की अध्यक्षता में टीम बनाई गई है। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद ने बताया कि सोलर पंप स्थापना के लिए जनपद को एक अतिरिक्त लक्ष्य 361 का प्राप्त हुआ है। किसान 20 जनवरी को विभागीय पोर्टल पर अनुदान पर सोलर पंप प्राप्त करने के लिए आवेदन करें। सर्वप्रथम जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने किसान दिवस पर प्राप्त शिकायतों व उनके निस्तारण की स्थिति से अवगत कराया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक गिरीश चंद, जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा आदि एवं धर्मवीर सिंह धनकड़, मास्टर विजयपाल सिंह, अनुदीप सिंह, संजीव कुमार, गौरव चैधरी, राजकुमार, बलजीत सिंह, पदम सिंह, कल्याण सिंह, बबली,, दीपक कुमार व राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।