फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Recruitment of teachers soon in Mahatma Vidur Medical College

Bijnor News: बिजनौर - मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों की भर्ती जल्द

Sat, 25 Mar 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 25 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of teachers soon in Mahatma Vidur Medical College
- महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज की सूचना mvasmcbijnor.org वेबसाइट पर होगी उपलब्ध
विज्ञापन


- रेजिडेंट की भी होगी भर्ती, जल्द जारी होगी सूचना, अप्रैल माह से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की है तैयारी

फोटो समाचार
अमन कुमार शर्मा
बिजनौर। जिले में बन रहे महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज को सत्र 2023-24 से शुरू करने की तैयारी है। जिसको लेकर प्रोफेसर, रेजिडेंट की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। मेडिकल प्रशासन आंकड़े एकत्र करने में जुटा हुआ है। वहीं, मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट तैयार हो गई है। वेबसाइट mvasmcbijnor.org पर कॉलेज से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।

बिजनौर के महात्मा विदुर स्वायत्त राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्य को गति दी जा रही है। कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ रेजिडेंट के 25 पद हैं। वरिष्ठ रेजिडेंट के पद पर केवल एमडी किए हुए लोग ही आवेदन कर सकते हैं। कनिष्ठ रेजिडेंट के 41 पद हैं। इस पद के एमबीबीएस करने वाले आवेदन कर सकते हैं। प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के मेडिकल कॉलेज में 51 पद स्वीकृत हैं। अप्रैल माह से इन सभी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी चल रही है। पहले आवेदन आएंगे। इसके बाद ही इन पदों पर चिकित्सकों की तैनाती हाेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का 57 प्रतिशत काम पूरा
पीडब्ल्यूडी से मिली जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज का 57 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अक्तूबर तक मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज के सात भवनों का पूरा ढांचा बनकर तैयार हो गया है। पांच भवनों के ढांचे को तैयार किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था वैस्कॉन को भी निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम देगी हरी झंडी
राष्ट्रीय चिकित्सा आयाेग की टीम ही निरीक्षण के बाद ही मेडिकल कॉलेज को संचालित करने के लिए अनुमति पत्र देगी। अनुमति पत्र देने के लिए अभी मानक पूरे नहीं हैं। जिसकी वजह से टीम का दौरा टल गया है। अनुमति पत्र के लिए विद्यार्थियों के भवन, प्रोफेसर भवन, एकेडमिक भवन, प्रयाेगशाला, बेड की स्थिति, चिकित्सक, भर्ती मरीजों के मानक पूरे होने जरूरी हैं। इसके लिए मेडिकल प्रशासन कार्य कर रहा है।

------ वर्जन::
मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट तैयार हो गई है। अब प्रोफेसर, रेजिडेंट की भर्ती प्रक्रिया अप्रैल माह से शुरू की जाएगी। मेडिकल कॉलेज से संबंधित सभी जानकारी अब वेबसाइट पर उपलब्ध हाेगी। सभी सूचनाओं को वेबसाइट पर ही अपलोड किया जाएगा - डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed