{"_id":"6081baaa8ebc3ed20342cbf7","slug":"recovery-milestone-relative-to-target-in-ots-dhampur-news-mrt5356075176","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीएस में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीएस में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली धड़ाम
विज्ञापन
ओटीएस में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली धड़ाम
धामपुर। विद्युत निगम की ओटीएस योजना में लगातार समय बढ़ाए जाने के बावजूद लक्ष्य से पीछे रह गई। यह योजना 15 अप्रैल को खत्म हो गई है। जिले में 511 करोड़ रुपये के सापेक्ष 205 करोड़ की ही बकाया प्राप्त कर सकी। जो लक्ष्य के सापेक्ष 42 प्रतिशत है। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी को देखते हुए बकाया वसूली पर रोक लगा दी गई। कोरोना के बाद बकाया वसूली की जाएगी।
जनपद बिजनौर के अधीक्षण अभियंता जेके गुप्ता बताते हैं कि ओटीएस के अंतर्गत 511 करोड़ रुपए की बकाया वसूल करनी थी। जिसके सापेक्ष 42 प्रतिशत ही वसूली हो सकी है। कुल 205 करोड़ की वसूली हुई। इनमें से 286 करोड़ की बकाया धामपुर की सर्किल की है। जिसके साथ एक केवल 112 करोड़ की बकाया वसूल हो सकी है। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते वसूली प्रक्रिया बंद की है। कोरोना खत्म होने के बाद फिर से वसूली की जाएगी। उन्होंने इसकी अभी ही शुरू कर दी है। बताया गया कि धामपुर सर्किल के एसई एसके अग्रवाल के एक माह के अवकाश पर होने क कारण धामपुर एसई सर्किल का कार्यभार उनके पास ही है।