फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Recorded 52.97 lakh saplings in one day

एक दिन में रिकार्ड 52.97 लाख पौधे लगाए

Mon, 06 Jul 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Recorded 52.97 lakh saplings in one day
एक दिन में रिकार्ड 52.97 लाख पौधे लगाए
विज्ञापन

बिजनौर। रविवार को जिले में रिकार्ड पौधरोपण किया गया। एक ही दिन में 52 लाख 97 हजार 650 पौधे लगाए गए। हर विभाग ने पौधरोपण अभियान में हिस्सा लिया। पौधरोपण में गंगा किनारे बड़े पैमाने पर पौधे लगाए गए हैं। दो हजार हेक्टेयर से ज्यादा जमीन में पौधरोपण किया गया।
प्रदेश में रविवार को 25 करोड़ पौधे लगाए गए जबकि अकेले बिजनौर जिले को 53 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। पौधे लगवाने का लक्ष्य सभी विभागों को दिया गया था। रविवार सुबह छह बजे से ही जिले में सभी विभाग पौधारोपण में जुट गए। गंगा किनारे सैकड़ों बीघा जमीन में पौधारोपण किया गया। कमिश्नर वीके सिंह, डीएम रमाकांत पांडेय, एसडीएम बृजेश कुमार, डीएफओ डा.एम सेम्मारन, सीडीओ केपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने गंगा बैराज पर पौधरोपण किया। इसके बाद रावली बंधे के पास तीन हेक्टेयर में किए गए सघन पौधरोपण अभियान का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने कहा कि पौधारोपण से हर तरह के प्रदूषण को कम किया जा सकता है। गंगा किनारे पर हर साल कटान करती है। पौधे लगाए जाएंगे तो गंगा कटान नहीं होगा। पौधों से फल, फूल सब कुछ प्राप्त होगा। वनों से रोजगार भी मिलता है। उन्होंने कहा कि केवल एक दिन का अभियान चलाकर पौधों को भूल नहीं जाना है। पौधों की देखभाल भी करनी है। समय समय पर पौधों की रेंडम चेकिंग कराई जाएगी। कमिश्नर ने कहा कि पौधरोपण के लिए आम जनता में भी जागरूकता लाएं। अगर कोई संस्था अपने स्तर से पौधरोपण करना चाहती है तो उसे पौधे उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन

दो हजार हेक्टेयर से ज्यादा जमीन में पौधरोपण
सामाजिक वानिकी प्रभाग बिजनौर द्वारा 945 व नजीबाबाद द्वारा 1093 हेक्टेयर जमीन में पौधारोपण किया गया। कुल 14 हजार 238 स्थानों पर पौधरोपण किया गया।
पौधों की विविधता का रखा ध्यान
पौधरोपण में पौधों की विविधता का भी ध्यान रखा गया। सागौन, शीशम, यूकेलिप्टस, नीम, कंजी, सेमल, सीरस, खैर के 34 लाख 43 हजार पौधे लगाए गए। इनकी लकड़ी व्यवसायिक महत्व की होती है। फलदार प्रजातियों में आंवला, अमरूद, जामुन, आम के नौ लाख 53 हजार 650 व औषधीय प्रजातियों में नीम, अर्जुन, आंवला व सहजन के नौ लाख एक हजार पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed