फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Record 102 corona infected found in Bijnor district

जनपद में मिले 102 नए कोरोना संक्रमित मरीज

Thu, 15 Apr 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Record 102 corona infected found in Bijnor district
बिजनौर में बाजार में उमड़ी भीड़। - फोटो : BIJNOR
जिले में रिकॉर्ड 102 संक्रमित मिले
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो गई है। इसकी दूसरी लहर का प्रचंड रूप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में रोजाना कोरोना संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला जोर पकड़ने लगा है। बुधवार को प्राप्त हुई कोरोना की कुल 1771 जांच रिपोर्ट में से 102 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनके साथ में 1669 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। यह कोरोना काल से लेकर अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5081 हो गई है। इनमें से अब तक 4501 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है, जबकि 67 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 513 पर पहुंच गए हैं।
बुधवार को जनपद में प्राप्त हुईं कुल 1771 जांच रिपोर्ट में से कुल 102 लोग कोरोना संक्रमित निकले। इनके साथ में 1669 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल चार लाख 17 हजार 762 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल चार लाख 16 हजार 197 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 5081 लोग कोरोना पॉजिटिव और चार लाख 11 हजार 116 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में 1565 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक लगभग 4501 लोगों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है। अब तक कोरोना से कुल 67 लोगों की मौत हुई है और वर्तमान में 513 सक्रिय उपचाराधीन केस हैं।
विज्ञापन

नए मरीजों में बिजनौर से 28, हल्दौर से 15, गांव छितावर की महिला, ग्राम दरवाड़ा, सुआवाला, खुडाहेड़ी, देवीदासवाला, चांदपुर के मोहल्ला काजीजादगान, पाडला, बिलाई, हसनपुर, रोशनपुर प्रताप, दारानगर गंज, किवाड़, कसौर, खैराबाद, तिसोतरा, उत्तम शुगर मिल बरकातपुर, मानवाला, बेगराजपुर, रायपुर, नजीबाबाद के मोहल्ला सब्नीग्रान, श्यामली, हर्षवाड़ा से एक-एक, राजा का ताजपुर और स्याऊ से दो, नूरपुर के मोहल्ला रामनगर से चार, नजीबाबाद के प्रेमधाम आश्रम से दस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित प्रत्याशी कर रहे प्रचार
धामपुर। क्षेत्र के कई गांवों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे कई प्रत्याशियों के कोरोना संक्रमित होने की आशंका है। जनपद में 19 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है। इसे लेकर जिले भर में लोग जोर शोर से चुनाव प्रचार करने में लगे हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि धामपुर इलाके में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे कई लोग कोरोना संक्रमित हैं। इसके बावजूद वे न तो प्रचार करने से कतरा रहे हैं और लोगों से मिलने से। कई बार इस बारे में ग्रामीणों ने प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन अब तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। आशंका है कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो जनपद में तेजी से कोरोना फैलने से कोई नहीं रोक सकता। इसे लेकर लोगों को महामारी फैलने का भय सता रहा है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यदि वास्तव में ये लोग कोरोना संक्रमित हैं और इन्होंने अभी तक स्वयं को होम आइसोलेट नहीं किया तो स्थिति भयावह हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed