फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Recommendation of suspension of JE in case of video viral

वीडियो वायरल के मामले में जेई के निलंबन की संस्तुति

Fri, 24 Dec 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Recommendation of suspension of JE in case of video viral
वीडियो वायरल के मामले में जेई के निलंबन की संस्तुति
विज्ञापन

बिजनौर। नक्शानवीस से दो लाख की रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के मामले में बिजनौर विनियमित क्षेत्र के जेई के निलंबन की संस्तुति की गई है। एसडीएम की रिपोर्ट पर डीएम ने भी जेई के खिलाफ निलंबन का संस्तुति शासन को भेज दी है।
बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने विनियमित क्षेत्र के जेई से स्पष्टीकरण मांगा। स्पष्टीकरण में अवर अभियंता ने वीडियो के दो साल पुरानी होने और वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करने का हवाला दिया था। एसडीएम ने आरोपी जेई के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को निलंबन की संस्तुति की। जिस पर डीएम उमेश मिश्रा ने भी शासन को कार्रवाई के लिए संस्तुति कर दी है। अब जेई पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। बता दें कि जेई का पैसे लेते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नक्शानवीस की लाइसेंस अवधि बढ़ाने की एवज में जेई की ओर से दो लाख रुपये की मांगी गई थी।
विज्ञापन

रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के मामले में जेई से स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण में वीडियो पुराना बताया गया। वीडियो के आधार पर जेई को निलंबित करने और विभागीय कार्रवाई करने की संस्तुति कर दी है - विक्रमादित्य सिंह मलिक, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed