फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rebellion overcame BJP in Bijnor district

जिले में भाजपा को भारी पड़ गई बगावत

Tue, 04 May 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Rebellion overcame BJP in Bijnor district
जिले में भाजपा को भारी पड़ गई बगावत
विज्ञापन

बिजनौर। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में सपा को रालोद के साथ की संजीवनी मिली तो साइकिल खूब दौड़ी। सपा और रालोद और भाकियू गठबंधन ने 25 सीटों पर कब्जा कर लिया। वहीं, भाजपा आठ सीटें ही निकाल सकी। भाजपा के इतनी कम सीट पर सिमटने का सबसे बड़ा कारण भीतरघात माना जा रहा है। चुनाव से पहले ही भाजपा को अपने दस से ज्यादा पदाधिकारियों को बगावत करने के कारण निष्कासित करना पड़ा था।
जिले में जिला पंचायत की कुल 56 सीटें हैं। भाजपा, बसपा और कांग्रेस ने इन पर प्रत्याशी उतारे थे। वहीं सपा और रालोद ने गठबंधन के प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। भाजपा को टिकट बंटवारे के बाद से ही बगावत का सामना करना पड़ रहा था। हालात यह हो गए कि दस से ज्यादा पदाधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशियों के सामने अपनी पत्नी या फिर खुद ताल ठोक दी थी। सोमवार और मंगलवार को मतगणना हुई तो इस बगावत का असर भी साफ नजर आया। भाजपा केवल आठ सीटों पर सिमट गई। हालांकि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। उधर, सपा और रालोद के गठबंधन की बात करें तो करीब 20 सपा, चार सीट रालोद के खाते में चली गई। इन्हीं के साथ चुनाव लड़ी भाकियू के खाते में एक सीट गई। बसपा देर शाम तक चार, भाकियू एक और निर्दलीय छह सीट जीत चुके थे। कुछ अन्य सीटों पर परिणाम आने शेष थे। सपा और रालोद तो साथ थे ही, साथ में भाकियू भी अपने मुद्दे जनता के बीच रख रही थी। सपा, रालोद और भाकियू ने किसान आंदोलन से जुड़े मुद्दे को सबसे बड़ा हथियार बनाया। चूंकि पंचायत चुनाव में अधिकांश वोटर गांव से है और किसान तबके से थे, तो चुनाव परिणाम पर इसका असर भी माना जा रहा है।
विज्ञापन

हम आठ सीटों पर जीत गए हैं। चुनाव परिणाम की समीक्षा करेंगे। यह बात सही है कि बगावत का भी चुनाव पर असर रहा है। वहीं कोरोना के कारण वोटर कम निकलें, इसका भी असर रहा है। बाहर से आने वाले नहीं आ पाए - सुभाष वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष, बिजनौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने जनता के बीच किसानों से जुड़े मुद्दे रखे। जनहित मुद्दे उठाए। यही कारण है कि सपा के 20, चार रालोद और एक भाकियू प्रत्याशी को जीत हासिल हुई। कुछ और भी जीते हुए प्रत्याशी हमारे साथ जुड़ रहे हैं - राशिद हुसैन, सपा जिलाध्यक्ष, बिजनौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed