{"_id":"69c821962a004410170be254","slug":"reached-the-police-station-and-demanded-action-against-the-accused-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-175639-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: थाने पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: थाने पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
नांगलसोती। गांव कामराजपुर में दो युवकों के साथ मारपीट के मामले में शनिवार को विहिप के कार्यकर्ता नांगल थाने पहुंचे और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
गांव कामराजपुर निवासी सुमित कुमार के साथ गांव के ही मो. नईम की बुधवार को कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। सुमित कुमार अपने तहेरे भाई शिवम के साथ रात्रि में तिसोतरा जा रहा था।
इसी दौरान नईम ने साथियों के साथ मिलकर सुमित और शिवम के साथ मारपीट की थी, जिसमें वह दोनों घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छह आरोपियों को जेल भेज दिया था। शनिवार को पीड़ित पक्ष के साथ विहिप के प्रांत गोरक्षा प्रमुख कैलाश उपाध्याय, सिंधुराज, शिवध्यान सिंह, सुधीर भुईयार, संदीप कुमार, दीपक देशवाल, विनीत कुमार, विकास कुमार, अंकित बजरंगी आदि कार्यकर्ता नांगल थाने पहुंचे।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का कहना था कि दोनों घायल युवकों के मेडिकल कराने में लापरवाही बरती गई है। उन्होंने पुलिस से घटना में शामिल फरार चल रहे आरोपियों कि जल्द गिरफ्तारी की मांग की। थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने और कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।