{"_id":"6a0f61886154102494092bc2","slug":"reached-the-destination-of-love-by-climbing-the-ht-line-pole-bijnor-news-c-27-1-bij1029-180155-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एचटी लाइन के खंभे पर चढ़कर पाई प्रेम के मंजिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एचटी लाइन के खंभे पर चढ़कर पाई प्रेम के मंजिल
विज्ञापन
प्रेमिका से निकाह को खंभे पर चढ़ गया था युवक
जमानत के बाद दोनों के परिजन निकाह के लिए हुए राजी
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। शाफियाबाद गांव में मंगलवार रात एचटी विद्युत लाइन के खंभे पर चढ़े युवक के मामले का सुखद अंत हो गया। शांतिभंग में चालान होने के बाद बुधवार शाम युवक को जमानत मिलने पर दोनों पक्षों के बीच निकाह को लेकर वार्ता शुरू हुई। देर रात चली बातचीत के बाद सहमति बन गई और बृहस्पतिवार सुबह युवक-युवती का निकाह करा दिया गया।
गांव शाफियाबाद निवासी समीर पुत्र फुरकान मंगलवार रात प्रेमिका से निकाह कराने की मांग को लेकर रेलवे लाइन किनारे लगे हाईटेंशन बिजली खंभे पर चढ़ गया था। करीब दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने युवक को सकुशल नीचे उतार लिया था। इसके बाद पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया था। बताया गया कि युवक और युवती एक ही गांव के रहने वाले हैं और लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि दोनों अलग-अलग बिरादरी से होने के कारण निकाह को लेकर परिवारों में सहमति नहीं बन पा रही थी। मंगलवार रात हुए घटनाक्रम के बाद मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया था।
बुधवार शाम युवक को जमानत मिलने के बाद गांव के संभ्रांत लोगों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई। काफी देर चली वार्ता के बाद आखिरकार दोनों परिवारों के लोग निकाह के लिए राजी हो गए। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह दोनों का निकाह करा दिया गया।