{"_id":"611019b58ebc3ef39f042e6a","slug":"ray-films-singing-reality-show-on-13-bijnor-news-mrt5510490163","type":"story","status":"publish","title_hn":"रे फिल्म्स का सिंगिंग रियलिटी शो 13 को होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रे फिल्म्स का सिंगिंग रियलिटी शो 13 को होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रे फिल्म्स का सिंगिंग रियलिटी शो 13 को
बिजनौर। रे फिल्म्स के सिंगिंग रियलिटी शो आइडियल सिंगर सीजन-5 का ग्रैंड फिनाले 13 अगस्त को राज मिलन बैंक्वेट हॉल में बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार शंकर-जयकिशन को समर्पित किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड के गीतकार, संगीतकार और गायक नितिन रायकर प्रतिभागियों को जज करेंगे।
निर्माता निर्देशक आलोक गोविल के अनुसार प्रसिद्ध गायक रविशंकर मोनू की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 25 मार्च को आयोजित होने वाला रे फिल्म्स का सिंगिंग रियलिटी शो आइडियल सिंगर सीजन-5 का ग्रैंड फिनाले कोरोना संक्रमण की अधिकता होने के कारण नहीं हो पाया था। अब यह कार्यक्रम 13 अगस्त को स्व रविशंकर मोनू की बरसी पर राजमिलन बैंक्वेट हॉल में होगा। उन्होंने बताया कि इस बार प्रतिभागियों को जज करने के लिए बॉलीवुड के गीतकार, संगीतकार और गायक नितिन रायकर और बॉलीवुड एक्टर ताहिर कमाल खान आ रहे हैं। इस बार आइडियल सिंगर सीजन-5 के ग्रैंड फिनाले को बॉलीवुड के लीजेंड संगीतकार जोड़ी शंकर जयकिशन को समर्पित किया जा रहा है। ग्रैंड फिनाले के लिए वर्षा शर्मा, प्रियांशी, रीतू सिंह एवं मनीष कुमार बिजनौर, हरिओम राजपूत एवं साहिल राजवंश नजीबाबाद, अजीत सिंह सहारनपुर, कार्तिक अग्रवाल चांदपुर, मोहम्मद यूसुफ शेरकोट, कपिल देव झालू, नवीन कुमार मंडावर, भावना सैनी गंज दारानगर का फाइनल राउंड के लिए चयन कर टिकट प्रदान किया गया था। इसी कार्यक्रम में प्रोडक्शन द्वारा निर्मित एवं आलोक गोविल द्वारा निर्देशित टीवी सीरियल खाटू वाले शीश के दानी का प्रोमो भी प्रसिद्ध समाजसेवी जिम्मी सिंह द्वारा रिलीज किया जाएगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा, संयोजक अशोक आर्य, मनोज कुमार शर्मा, नरपाल सिंह, गजेंद्र सिंह एडवोकेट, सह-संयोजक भारत सिंह सैनी, विनोद सैनी, जितेंद्र सैनी हैं।