{"_id":"63dff85e0ba99d4b9c29d1e0","slug":"ravidas-flag-procession-taken-out-with-tableaux-in-najibabad-bijnor-news-c-14-1-106478-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद- झांकियों के साथ निकाला गया रविदास झंडा जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद- झांकियों के साथ निकाला गया रविदास झंडा जुलूस
Mon, 06 Feb 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद के हिमालयन कॉलोनी में संगोष्ठी में बोलते पूर्व आईएएस आरके सिंह।
- श्यामीवाला में रविदास जयंती पर किया गया भव्य आयोजन
फोटो-05एनजेडबी08ए, 08बी, 08सी
संवाद न्यूज एजेंसी
भागूवाला/नजीबाबाद। श्यामीवाला में प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच रविदास झंडा जुलूस निकाला गया। रविदास धर्मशाला से शुरू हुआ संत रविदास झंडा व अखाड़ा जुलूस भागूवाला की मुजाहिदा पट्टी होता हुआ धर्मशाला में आकर संपन्न हुआ।
संत रविदास जयंती पर गांव श्यामीवाला में एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, भागूवाला पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार और पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में झंडा जुलूस निकाला गया। संत शिरोमणि रविदास सभा श्यामीवाला के अध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव प्रवीण सिंह, देवेंद्र कुमार, तुलाराम, अखाड़ा उस्ताद कोमल सिंह, रतिराम, विजय सिंह के नेतृत्व में रविदास धर्मशाला से झंडा जुलूस निकाला गया। जुलूस में संत रविदास के जीवन से जुड़ी झांकियां प्रस्तुत की गईं और कलाकारों ने विभिन्न करतब दिखाए।
उधर, मंडावली सहित गांव राहतपुर, शेखुपुरा आलम, जटपुरा, मुस्सेपुर, सिकरौड़ा, धनौरा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाला गया। आकर्षण झांकियों के बीच बाल कलाकारों ने मन मोह लिया। झंडा जुलूस में सुनील, अनिल, जसराम, दीपक, गुलशन, धनीराम, गुड्डू, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।