{"_id":"626052aceb63da2eb5597a69","slug":"ravi-kapoor-chants-rosary-of-all-religions-nazibabad-news-mrt585350637","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवि कपूर सभी धर्मों की जपते हैं माला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रवि कपूर सभी धर्मों की जपते हैं माला
विज्ञापन
नजीबाबाद में कुरान पढ़ते रवि कपूर।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद (बिजनौर)। सभी धर्मों की धर्म पुस्तकों को पढ़ने के शौक ने रवि कपूर सर्वसमाज समरसता की पहचान दी है। मुकद्दस रमजान में अब तक रवि आठ बार कुरान शरीफ पढ़ चुके हैं।
सभी धर्म सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं, यह बात विभिन्न धर्मों की धार्मिक पुस्तकें पढ़ने का शौक रखने वाले रवि कपूर ने कही। किराना कारोबारी रवि कपूर करीब दो दशक से प्रत्येक रमजान में कुरान शरीफ पढ़ते हैं। रवि कपूर ने मुकद्दस रमजान शुरू होने के बाद से लगातार कुरान शरीफ पढ़ते हुए 18वें रोजे को आठ बार कुरान शरीफ मुकम्मल कर लिया। रवि कपूर का अब तक का रमजान माह में 11 कुरान शरीफ करने का रिकॉर्ड है। कुरान ही नहीं रवि कपूर गीता, रामायण, बाइबल का पाठ भी करते हैं और गुरु ग्रंथ साहब उपलब्ध न होने पर गुरु जी की माला जपते हैं।
रवि कपूर बताते हैं कि कुरान शरीफ पढ़ने से उनमें सभी धर्मों की पुस्तकें पढ़ने का जज्बा जागा। कुरान शरीफ के तीन पारे, रामायण के तीन अध्याय, गीता के चार-पांच पन्ने और बाइबिल के लगभग चार पन्ने रवि रोजाना पढ़ते हैं।