फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ravi is reading Quran to get rid of corona infection

कोरोना संक्रमण से निजात के लिए रवि पढ़ रहे कुरान

Wed, 05 May 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ravi is reading Quran to get rid of corona infection
कोरोना संक्रमण से निजात के लिए रवि पढ़ रहे कुरान
विज्ञापन

नजीबाबाद। वैश्विक महामारी कोरोना से निजात के लिए रवि कपूर इस रमजान छह बार कुरान मुकम्मल कर चुके हैं। कुरान पढ़ने का सवाब रवि कपूर दुनिया के संक्रमितों को जल्द आराम होने और दुनिया से रुखसत हो चुके लोगों की मगफिरत की दुआ में पहुंचा रहे हैं।
इंसानियत, अपनत्व और वैश्विक संकटों के आगे धर्म-जाति मायने नहीं रखते। नगर के रवि कपूर ऐसी ही विचार धारा से जुड़े इंसान हैं। राष्ट्रप्रेम और समरसता उनकी रगों में बसा है। एक दशक से रवि कपूर रमजान में कुरान शरीफ पूरे महीने पढ़ते हैं। रवि कपूर हिंदी वर्जन में कुरान शरीफ को रमजान माह में सात से आठ बार मुकम्मल कर लेते हैं। रवि कपूर इस बार जानलेवा कोरोना संक्रमण की महामारी से निजात के लिए कुरान शरीफ को पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

इस रमजान रवि कपूर ने अब तक छह कुरान शरीफ मुकम्मल कर लिए हैं। जल्द ही उनका सातवीं बार कुरान मुकम्मल हो जाएगा। ईद का चांद नजर आने से पूर्व रवि ने आठवां कुरान पूरा करने का अहद लिया है। रवि कपूर कहते हैं कि धार्मिक पुस्तकें इंसानियत, प्यार-मोहब्बत और सर्वधर्म संभाव का पैगाम देतीं हैं। इंसान के अंदर रहने वाला लहू एक रंग का होता है। इंसानी रिश्ते बनाए रखना हर इंसान का फर्ज है। उन्होंने कहा कि इस बार रमजान शुरू होने से पूर्व ही उन्होंने कुरान शरीफ पूरा होने का सवाब कोरोना संक्रमण में मरे लोगों की शांति/मगफिरत के लिए और दुनिया को कोरोना से निजात के लिए कुरान पढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कागज के राष्ट्र ध्वज का प्रचलन रोकने का चला रहे अभियान
नजीबाबाद। रवि कपूर राष्ट्र ध्वज के सम्मान के प्रति चिंतित हैं। उनका कहना है कि राष्ट्रीय पर्वों पर बाजारों में आने वाले कागज के तिरंगे झंडों से देश की अस्मिता को चुनौती मिलती है। इस्तेमाल के बाद झंडों को सड़कों और नालियों में फेंक दिया जाता है, जिससे राष्ट्रध्वज का अपमान होता है। रवि कपूर कागज के राष्ट्र ध्वज का प्रचलन बंद करने के लिए एक दशक से अभियान चला रहे हैं। राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री तक पोस्टकार्ड पर हजारों हस्ताक्षर अभियान के साथ रवि कागज के ध्वज प्रचलन पर प्रतिबंध की मांग उठाते आए हैं। रवि कपूर का मानना है कि आज नहीं तो कल राष्ट्र ध्वज के गौरव को कागज के झंडों के माध्यम से पहुंच रही ठेस रोकने के लिए इनका प्रचलन सरकार को बंद करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed