फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ration dealers accused of not giving ration to the warehouse in-charge, demonstrated

राशन डीलरों का गोदाम प्रभारी पर राशन न देने का आरोप, प्रदर्शन

Thu, 03 Mar 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ration dealers accused of not giving ration to the warehouse in-charge, demonstrated
राशन डीलरों का गोदाम प्रभारी पर राशन न देने का आरोप, प्रदर्शन किया
विज्ञापन

धामपुर। अल्हैपुर ब्लॉक के राशन डीलरों ने स्योहारा मार्ग स्थित गोदाम के प्रभारी पर राशन न देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। गोदाम इंचार्ज से राशन दिलाने की मांग की।
ग्रामीण राशन डीलर बृहस्पतिवार को स्योहारा रोड स्थित एफसीआई गोदाम पर एकत्र हुए। वहां पर गोदाम प्रभारी पर कार्य के प्रति उपेक्षा बरतने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। राशन डीलर नाजिम का कहना है कि माह की 22 तारीख से लगातार राशन लेने के लिए गोदाम पर आ रहे हैं। लेकिन राशन नहीं उठवाया जा रहा। राशन डीलर परेशान हैं। डीलर विजय पाल सिंह ने बताया कि राशन डीलर पिछले सप्ताह से लगातार राशन लेने आ रहे हैं। लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। उनके पास उपभोक्ता चक्कर लगा रहे हैं। उपभोक्ताओं से उनकी आए दिन नोकझोंक भी हो रही है।
विज्ञापन

उधर गोदाम इंचार्ज राजकुमार का कहना है कि जो बिजनौर से गाड़ियां आ रहीं थीं। वे नहीं आ रही हैं। चुनाव में ड्यूटी लगने के कारण दिक्कत आ रही है। महाशिवरात्रि के त्योहार की वजह से भी गाड़ियाें को आने में बहुत दिक्कत हो रही है। गैर जिले से खाद्य सामग्री की गाड़ियां मंगाई जा रही हैं। पहले दिन में चार-चार गाड़ियां आती थी। लेकिन अब एक दिन में एक ही गाड़ी माल लेकर आ रही है। इस वजह से राशन डीलरों को खाद्यान्न देने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed