फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rare egg eater snake found in Kalagarh

कालागढ़ में मिला दुर्लभ एग ईटर प्रजाति का सांप

Fri, 04 Jun 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rare egg eater snake found in Kalagarh
कालागढ़ में मिला दुर्लभ एग ईटर प्रजाति का सांप
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। नई कॉलोनी में लुप्तप्राय इंडियन एग ईटर प्रजाति का सांप मिला है। सांप को वन विभाग के दल ने रेस्क्यू कर वनों में छोड़ दिया। त्वरित अनुक्रिया दल के प्रभारी कुमार दीपक का कहना है कि एक दशक से कॉर्बेट में यह सांप कहीं नहीं देखा गया। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत इसे श्रेणी एक में रखा गया है। इसे मारने या नुकसान पहुंचाने पर उसी सजा का प्रावधान है जो किसी बाघ को मारने पर है।
नई कॉलोनी में आवास संख्या डी 239 में तारा देवी व उनके बच्चों ने इस सांप को देखा। जिसे देखकर परिवार के सदस्य डर गए। तारा देवी ने तुरंत ही वन विभाग को सूचना दी कि उनके घर में एक सांप है। जिस पर त्वरित अनुक्रिया दल मौके पर पहुंचा। दल प्रभारी ने सांप को रेस्क्यू किया। दल प्रभारी ने बताया कि इस सांप का नाम इंडियन एग ईटर सांप है। इसे दुर्लभ प्रजाति में रखा गया है। इसे हिंदी में अंडाहारी सांप कहा जाता है। यह विलुप्ति होने के कगार पर है। सूचना पर कालागढ़ वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और सांप को खड्ड पानी के वनों में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पर्यावरण के लिए खास
कार्बेट पार्क के वार्डन रमाकांत तिवारी का कहना है कि कालागढ़ के वनों में बाघ, हाथी, आदि जीवों के लिए परियोजनाएं चल रही हैं। यहां पक्षियों, जलीय जीवों, तितलियों आदि के सुंदर संसार हैं। इंडियन एग ईटर का यहां मिलना खास है। इसके परिवार के अन्य सदस्यों की खोज की जाएगी। इसका संरक्षण किया जा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed