फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rar on sugarcane price payment remains intact, matter not made

Bijnor News: गन्ना मूल्य भुगतान पर रार बरकरार, नहीं बनी बात

Sun, 05 Feb 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 05 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rar on sugarcane price payment remains intact, matter not made
हल्दौर में बिलाई शुगर मिल पर भाकियू चढूनी की पंचायत में किसानों से वार्ता करते अधिकारीगण।
- मिल अधिकारियों से हुई वार्ता फिर विफल रही, संगठन में ही हो गए दो फाड़
विज्ञापन

- संगठन के पदाधिकारियों के धरना खत्म करने की घोषणा को जिलाध्यक्ष ने किया दरकिनार

फोटो-11,22,23
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर (बिजनौर)। बिलाई चीनी मिल पर बकाया भुगतान को लेकर चल रही रार खत्म होने नाम नहीं ले रही है। कई दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन के बाद भाकियू चढ़ूनी की रविवार को हुई पंचायत में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। मिल अधिकारियों से हुई बातचीत के बाद कुछ पदाधिकारियों ने धरना खत्म करने की घोषणा कर दी, लेकिन जिलाध्यक्ष ने इसे दरकिनार कर धरना जारी रखने का ऐलान कर दिया है। जिससे संगठन में ही दो फाड़ हो गए हैं।
रविवार को बिलाई चीनी मिल पर पंचायत में भाकियू चढूनी के प्रदेश अध्यक्ष सोहनपाल सिंह चौहान और प्रदेश सहप्रभारी सुबे सिंह डागर पहुंचे। इनके पहुंचने के करीब एक घंटा बाद एसडीएम सदर मोहित कुमार, सीओ सिटी अनिल सिंह, गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह के बीच वार्ता शुरू हुई। किसान नेताओं का कहना है कि मिल पर करीब 251 करोड़ रुपये बकाया है, जिसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। तीसरे दौर की वार्ता में मिल के गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह ने प्रतिदिन ढाई करोड़ रुपये दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोहनपाल सिंह व सहप्रभारी सुबे सिंह डागर ने ढाई करोड़ रुपये प्रतिदिन को हर महीने की 17 व दो तारीख को एक मुश्त भुगतान करने की मांग की। इसका आश्वासन मिलने पर धरना स्थगित कर दिया गया। इसी दौरान वार्ता के दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष छतर सिंह ने मिल प्रशासन व संगठन के पदाधिकारियों के बीच संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ हंगामा करना शुरू कर दिया। जिससे प्रशासनिक अधिकारी व मिल अधिकारी नाराज होकर धरना-प्रदर्शन से उठकर चले गए। युवा जिलाध्यक्ष अतुल कुमार, रिशव कुमार, अरुण कुमार, नूरी, परवेंद्र कुमार मोहित कुमार अपने पदाधिकारियों के साथ धरना स्थगित कर चले गए। लेकिन जिलाध्यक्ष छतर सिंह अपने गुट के कार्यकर्ताओं के साथ फिर से धरने पर बैठ गए। शाम तक धरना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले जिलाध्यक्ष - जारी रहेगा धरना
जिलाध्यक्ष छतर सिंह ने कहा कि किसानों के गन्ने के 14 दिन का भुगतान को छोड़कर समस्त बकाया भुगतान नहीं मिलने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। मिल ने 21 जनवरी से तीन करोड़ रुपये प्रतिदिन दिलाए जाने का वादा किया था। मिल प्रबंधन ने वादाखिलाफी कर किसानों का शोषण किया है। जब तक किसानों के चालू सत्र के गन्ने का भुगतान नहीं मिल जाता, धरना जारी रहेगा।

ये रहे धरने में मौजूद
विकास चौधरी, बिट्टू, विशेष कुमार, हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार, कोतवाली देहात ब्लॉक अध्यक्ष जागेश कुमार, नहटौर ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर सिंह, नरपाल सिंह, राकेश कुमार, नेपाल सिंह आदि धरने में मौजूद रहे।


गन्ना लेकर पहुंचे इक्का दुक्का किसान
भाकियू चढूनी ने पांच फरवरी को मिल बंद करने का ऐलान किया था। गांव-गांव लोगों से गन्ना नहीं लाने की अपील की जा रही थी। इसका कितना असर रहा यह तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन चीनी मिल के केन यार्ड पर गन्ना लाने वाले किसानों की संख्या बेहद कम रही। केन यार्ड पर मिल के क्षेत्रीय सेंटरों से आने वाले ट्रक दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed