फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rape victim fell into canal under suspicious circumstances

बिजनौर: संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में गिरी दुष्कर्म पीड़िता

Thu, 09 Feb 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 09 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rape victim fell into canal under suspicious circumstances
Photo Title
- शेरकोट थाने में बयान दर्ज करा जीजा के साथ बाइक पर गांव लौट रही थी
विज्ञापन

- जीजा के गांव के ग्राम प्रधान और उसके भतीजे पर था गैंगरेप का आरोप
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरेवली/बिजनौर। जीजा की बाइक पर सवार दुष्कर्म पीड़िता संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में गिर गई। दरअसल, किशोरी दुष्कर्म के मामले में मेडिकल कराने के बाद घर लौट रही थी। जीजा के गांव के प्रधान और उसके भतीजे के खिलाफ बुधवार को ही कोर्ट के आदेश पर शेरकोट पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज किया था। नहर में गिरने वाली किशोरी बिहार के नालंदा की रहने वाली है, जोकि पिछले कई महीनों से अपने जीजा के घर पर ठहरी हुई थी।

शेरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बृहस्पतिवार दोपहर बाद अपनी साली के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। युवक ने पुलिस को बताया कि हरेवली क्षेत्र में पोषक नहर के पुल पर पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। जिससे उसकी बाइक असंतुलित होकर दूसरी दिशा में चली गई। इसी दौरान अचानक झटका लगने से बाइक पर सवार उसकी साली उछलकर पुल की टूटी रेलिंग वाली जगह से नहर में जा गिरी। उसने शोर मचाया, लेकिन आसपास कोई तैराक नहीं होने की वजह से किशोरी नहर में डूब गई। बताया गया कि नहर में गिरी किशोरी के जीजा के गांव के मौजूदा प्रधान दलजीत और प्रधान के भतीजे यादराम के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट शेरकोट थाने में कोर्ट के आदेश पर बुधवार को ही दर्ज की गई। इसी रिपोर्ट के चलते बृहस्पतिवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण हुआ, जिसके बाद वह अपने जीजा के साथ गांव लौट रही थी। सूचना पर एसपी दिनेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों से किशोरी की तलाश कराई, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। एसपी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed