फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rape of three year old girl, accused youth arrested

Bijnor News: तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Tue, 06 Feb 2024 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rape of three year old girl, accused youth arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शेरकोट (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिजनों की ओर से आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कायम कराई गई है ।
गांव निवासी ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पांच फरवरी की शाम उनकी तीन वर्ष की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का अंकित उनकी पुत्री को टाॅफी दिलाने के बहाने से अपने साथ ले गया और एक व्यक्ति के मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने चिल्लाने की आवाज को सुन जब उसकी बड़ी पुत्री मौके पर पहुंची तो उसने शोर मचाया। पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना रात में ही परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई है। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट कायम कर आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक पीडि़त बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed