फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rape case was registered a day before

बिजनौर: एक दिन पहले ही दर्ज हुआ था दुष्कर्म का मुकदमा

Fri, 10 Feb 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 10 Feb 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rape case was registered a day before
Photo Title
- गांव के प्रधान और उसके भतीजे को बनाया गया है मामले में आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरेवली/बिजनौर। बाइक से पोषक नगर में गिरी किशोरी के साथ तीन महीने दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में गांव के प्रधान और उसके भतीजे को आरोपी बनाया गया है। बुधवार को ही इस मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को किशोरी हादसे का शिकार हो गई।
पीड़िता की बहन की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया था कि नवंबर 2022 में वह और उसकी बहन जंगल में घास लेने गई थीं। तभी दलजीत और यादराम ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। उधर, नहर में किशोरी के गिरने की खबर लगते ही एसपी दिनेश सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज, सीओ सर्वम सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना करते हुए मामले की जानकारी ली। पुलिस अफसरों ने नहर में पानी को बंद कराते हुए गोतखोरों को किशोरी की तलाश में लगाया।
विज्ञापन


बाइक में टक्कर मारकर फरार हो गए आरोपी
किशोरी के बहनोई ने पुलिस को बताया कि जिस बाइक से उसकी बाइक में टक्कर मारी गई, उस पर दो युवक सवार थे। जिन्हें वह पहचान नहीं सका। क्योंकि उनकी बाइक बहुत तेज थी। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने किशोरी के बहनोई से भी गहन पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि घटना की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन ---



नहर पुल की टूटी रेलिंग की जगह सामने से किसी वाहन के आने पर बाइक सवार युवक नहर पुल पर असंतुलित हो गया। इसी दौरान झटका लगने से बाइक पर सवार उसकी साली नहर में गिर गई। नहर का पानी कम कराते हुए गोताखोरों को लगाया गया है - दिनेश सिंह, एसपी

Photo Title

Photo Title

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed