फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rape accused arrested in encounter, shot in leg

Bijnor News: दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mon, 21 Jul 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 21 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rape accused arrested in encounter, shot in leg
नजीबाबाद / मंडावली (बिजनौर)। कोचिंग जा रही छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी ई-रिक्शा चालक को पुलिस ने सोमवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

मंडावली से ई -रिक्शा से नजीबाबाद कोचिंग जा रही छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को मंडावली पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुखबिर से पुलिस को आरोपी विजयपुर निवासी ई- रिक्शा चालक अरुण कुमार की भागूवाला क्षेत्र की ओर आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मंडैय्यो नहर क्षेत्र में बाइक सवार अरुण को रोकने का प्रयास किया तो उसकी बाइक फिसल गई।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने भागते हुए पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अरुण के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे दबोच कर सीएचसी समीपुर में उपचार दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ ई- रिक्शा चालक अरुण कुमार 28 मई को क्षेत्र की एक युवती को कोचिंग के लिए ई-रिक्शा से नजीबाबाद ला रहा था। राहतपुर के निकट उसने युवती को ई- रिक्शा की बैटरी बदलने की बात कह कर गुमराह किया। वह युवती को राहतपुर क्षेत्र के बाग में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर चालक रिक्शा छोड़कर घटनास्थल से भाग गया। तब से पुलिस उसकी तलाश में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed