फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ranked third in the state in milk production RAJVEER

प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में राजवीर तीसरे स्थान पर

Tue, 26 Apr 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 26 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ranked third in the state in milk production RAJVEER
दुग्ध उत्पादन में प्रदेश में तीसरा स्थान पाने वाले ग्राम बसेड़ी के राजवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में छोटी जोत वाले किसान भी दुग्ध उत्पादन के जरिये अपनी आमदनी बढ़ाकर सफलता की मुकाम हासिल कर सकता है। गांव बसेड़ी के राजवीर सिंह इसकी जीती जागती मिसाल हैं। कम भूमि होने के बावजूद राजवीर सिंह ने एक गाय से शुरू की अपनी डेयरी को 26 गाय तक पहुंचा दिया। उसने ने पराग को बीते वित्तीय वर्ष में 19 लाख रुपये मूल्य  का 60,500 लीटर दूध सप्लाई किया है। दूध उत्पादन में उन्होंने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मंगलवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उनको सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव बसेड़ी निवासी राजवीर सिंह के पास खेती की नौ   बीघा जमीन है। वर्ष 1996-97 में शादी होने के कुछ एक-दो  साल बाद ही पत्नी की रिश्तेदारी की ओर से एक विवाह समारोह में उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि राजवीर सिंह की हैसियत संपन्न रिश्तेदारों के यहां शादी में जाने की नहीं है। ये बात राजवीर सिंह को चुभ गई। 
विज्ञापन

उन्होंने भी पैसा कमाने की ठान ली। मेहनत के बल पर दुग्ध उत्पादन को कमाई का जरिया बनाने को सोचा। गढ़वाली नस्ल की एक गाय सात हजार रुपये में खरीदी। 13-14 लीटर दूध देने वाली गाय से उनकी स्थिति कुछ संभली। कुछ दिनों में उन्होंने ऋण लेकर एक भैंस और खरीदी। काम चलता दिखा तो रिश्तेदारों की मदद से दो भैंस और खरीद ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरे धीरे काम बढ़ने लगा और हर साल वे अपनी गाय की  संख्या बढ़ाने लगे। आज राजवीर सिंह के पास 26 गाय हैं। दूध बेचकर वे एक संपन्नता से भरा जीवन जी  रहे हैं। राजवीर ने बीते वित्तीय वर्ष में पराग को करीब 19 लाख रुपये का 60, 500 लीटर दूध सप्लाई कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। 

प्रदेश के टॉप थ्री दूध उत्पादकों में आने वाले वे जिले के पहले किसान हैं। पराग डेरी के जीएम दलजीत सिंह ने कहा कि बाकी किसानों को भी राजवीर सिंह के मॉडल को अपनाना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed