फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rana Pratap paid tribute with moist eyes

राणा प्रताप को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Sat, 22 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rana Pratap paid tribute with moist eyes
स्योहारा के कुंवर राणा प्रताप सिंह की रस्म पगड़ी के आयोजन में उपस्थित लोग। - फोटो : BIJNOR
राणा प्रताप को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

स्योहारा। स्योहारा स्टेट क़े कुंवर राणा प्रताप सिंह की रस्म पगड़ी का आयोजन वसंत वाटिका में किया गया। जनप्रतिनिधियों गण्यमान्य लोगों व स्थानीय लोगों ने पहुंच कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।
शुक्रवार को हवन पूजन कर उनकी आत्मा की शांति क़े लिए प्रार्थना की गई। उसके बाद उनके पुत्र कुंवर रनंजय प्रताप सिंह को पगड़ी बांधी गई। कुंवर राणा प्रताप सिंह की कमी महसूस कर हर आदमी की आंखें नम नजर आ रही थीं। विधायक अशोक राणा ने कहा कि कुंवर राणा प्रताप सिंह क़े निधन के बाद से जैसे उनके सिर से साया उठ गया हो। डॉ. मनोज वर्मा ने कहा कि मधुर व्यवहार के धनी अत्यधिक मिलनसार राणा प्रताप की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती।
विज्ञापन

एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक अशोक राणा, पूर्व सांसद यशवंत सिंह, पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी, पूर्व सांसद मुंशी रामपाल सिंह, अनिल कुशवाहा, अरुण वर्मा, अध्याशी अध्यक्ष सुखबीर सिंह, प्रियंकर राणा, पालिकाध्यक्ष अख्तर जलील, डॉ. ललित, राजा इंद्रजीत सिंह, पूर्व राज्य मंत्री महावीर सिंह, पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि, ब्लॉक प्रमुख उज्ज्वल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed